अब लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं, घर बैठे मोबाइल से ऐसे बदलें आधार कार्ड का पता

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज के समय में हर सरकारी और निजी काम की पहचान बन चुका है। बैंक से लेकर राशन, गैस, पेंशन और स्कॉलरशिप तक, हर जगह आधार जरूरी है।
stand in line anymore change your Aadhaar card address from the comfort of your home using your mobile phone.
Aadhaar Card (Source. Paytm)
Updated on

Aadhaar update via mobile: आधार कार्ड आज के समय में हर सरकारी और निजी काम की पहचान बन चुका है। बैंक से लेकर राशन, गैस, पेंशन और स्कॉलरशिप तक, हर जगह आधार जरूरी है। ऐसे में अगर आधार कार्ड में पता गलत है या बदल गया है, तो परेशानी होना तय है। इसी समस्या को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फरवरी 2026 में एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है। UIDAI के नए आधार ऐप के जरिए अब घर बैठे मोबाइल से ही आधार पर पता अपडेट किया जा सकता है।

अब सेंटर जाने की झंझट खत्म

अब तक आधार में कोई भी बदलाव कराने के लिए लोगों को आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ता था। वहां लंबी लाइन, छुट्टी लेना और फिजिकल दस्तावेज जमा करना आम बात थी। लेकिन नए आधार ऐप के आने के बाद यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल और आसान हो गई है। अब न तो लाइन में लगना पड़ेगा और न ही बार-बार चक्कर काटने होंगे।

किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?

यह सुविधा खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स, सीनियर सिटिज़न्स, महिलाओं और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। जिन लोगों के लिए सेंटर तक पहुंचना मुश्किल होता था, वे अब सिर्फ स्मार्टफोन और इंटरनेट की मदद से यह काम कर सकते हैं। इसके लिए आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और एक स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है।

मोबाइल से आधार का पता कैसे अपडेट करें?

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऑफिशियल आधार ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलकर आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
  • सुरक्षा के लिए आपको MPIN, बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन सेट करना होगा।
  • लॉग इन के बाद Services सेक्शन में जाकर "Address Update" ऑप्शन चुनें।
  • यहां आपसे पूछा जाएगा कि आप पता कैसे अपडेट करना चाहते हैं।
  • आप अपना खुद का वैलिड एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट इस्तेमाल कर सकते हैं या उसी पते पर रहने वाले परिवार के किसी सदस्य की आधार डिटेल्स का उपयोग कर सकते हैं।
  • यूटिलिटी बिल, बैंक स्टेटमेंट जैसे वैध दस्तावेज की साफ फोटो या स्कैन अपलोड करें।
  • नया पता ध्यान से भरें और प्रीव्यू चेक करें।
  • आखिरी स्टेप में फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पहचान कन्फर्म होगी।
  • रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए करीब 75 रुपये फीस देनी होगी।

कितने दिनों में अपडेट होगा आधार?

फीस जमा करने के बाद UIDAI आपके दस्तावेजों की जांच करेगा। वेरिफिकेशन पूरा होने पर कुछ दिनों या कुछ हफ्तों के भीतर आधार कार्ड में नया पता अपडेट हो जाएगा। इसकी जानकारी आपको SMS के जरिए भी मिलती रहेगी।

ध्यान दें

UIDAI का यह नया डिजिटल कदम आम लोगों के लिए बड़ी राहत है। अब आधार अपडेट के लिए न समय की बर्बादी होगी और न ही लाइन में लगने की मजबूरी। मोबाइल से घर बैठे आधार पता अपडेट करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com