-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Sarvam Ai Bengaluru Startup Surpassing Even Chatgpt And Gemini
अब AI में भारत का जलवा, बेंगलुरु के स्टार्टअप ने ChatGPT-Gemini को भी छोड़ा पीछे
- Written By: सिमरन सिंह
Indian AI Tool: AI मॉडल्स की बात होती थी, तो अमेरिका और चीन के नाम सबसे पहले सामने आते थे। लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है। बेंगलुरु के देसी स्टार्टअप Sarvam AI ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है।

Sarvam AI (Source. X)
Sarvam Vision OCR: अब तक जब भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI मॉडल्स की बात होती थी, तो अमेरिका और चीन के नाम सबसे पहले सामने आते थे। लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है। बेंगलुरु के देसी स्टार्टअप Sarvam AI ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने दुनिया के बड़े-बड़े AI मॉडल्स को भी चौंका दिया है। खास बात यह है कि यह कंपनी शुरू से ही भारत में फाउंडेशनल AI मॉडल्स तैयार कर रही है। हाल ही में Sarvam AI के दो टूल्स Sarvam Vision और Bulbul ने टेक दुनिया में हलचल मचा दी है।
क्या है Sarvam Vision AI?
Sarvam Vision एक एडवांस्ड AI सिस्टम है, जिसने ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR) के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। इस देसी AI ने कुछ इंटरनेशनल बेंचमार्क्स पर ChatGPT, Google Gemini और Anthropic Claude जैसे चर्चित मॉडल्स से भी बेहतर नतीजे दिए हैं। यही वजह है कि इसकी तारीफ अब सिर्फ यूजर्स ही नहीं, बल्कि टेक एक्सपर्ट्स भी कर रहे हैं। Sarvam AI के को-फाउंडर प्रत्युष कुमार ने X प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट के जरिए इन-हाउस AI मॉडल्स की उपलब्धियों को साझा किया है।
ग्लोबल बेंचमार्क पर देसी AI की जीत
फाउंडर के पोस्ट के मुताबिक, Sarvam Vision ने OmniDocBench v1.5 (English only subset) पर 93.28 प्रतिशत की एक्युरेसी हासिल की है, जहां Gemini और ChatGPT जैसे मॉडल्स पीछे रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
यह बेंचमार्क जांचता है कि कोई AI सिस्टम रियल वर्ल्ड डॉक्युमेंट्स को कितनी अच्छी तरह पढ़ और समझ सकता है। Sarvam Vision ने मुश्किल डिजाइन, टेक्निकल टेबल्स और मैथ्स फॉर्मूला जैसे सेक्शन्स में भी बेहतरीन स्कोर किया है जहां आम OCR सिस्टम अक्सर फेल हो जाते हैं।
Sarvam Vision achieves state-of-the-art accuracy of 84.3% on the olmOCR-Bench (English only subset) outperforming frontier models like Gemini 3 Pro and recent OCR models like DeepSeek OCR 2. pic.twitter.com/NsvN15hNqa — Pratyush Kumar (@pratykumar) February 5, 2026
तारीफों में बदले पुराने सवाल
एक समय Sarvam AI को सिर्फ भारतीय भाषाओं पर फोकस करने को लेकर सवालों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वही सवाल तारीफ में बदल चुके हैं। X पर टेक कमेंटेटर डीडी दास ने लिखा कि Sarvam के OCR और इंडियन लैंग्वेज स्पीच मॉडल्स काफी मजबूत हैं और यह AI उस कमी को पूरा करता है, जिसे ग्लोबल AI लंबे समय तक नजरअंदाज करता रहा।
यूजर्स भी कर रहे हैं सराहना
Sarvam AI को लेकर यूजर्स भी अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसने कुछ दिन पहले ही इस टूल का इस्तेमाल किया और अनुभव “कमाल का” रहा।
ये भी पढ़े: QR कोड स्कैन किया और खाते से उड़ गए पैसे, रोज़ पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी
Bulbul V3: भारतीय भाषाओं में AI की आवाज
OCR के साथ-साथ Sarvam AI ने अपना नया टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल Bulbul V3 भी लॉन्च किया है। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में कहा, “हम Bulbul V3 लॉन्च कर रहे हैं। यह कंपनी का सबसे कैपेबल टेक्स्ट टू स्पीच मॉडल है” यह मॉडल भारतीय भाषाओं के लिए नेचुरल, एक्सप्रेसिव और प्रोडक्शन-रेडी वॉयस जनरेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। Bulbul V3 में 11 भारतीय भाषाओं और 35 से ज्यादा वॉयस ऑप्शन्स का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में और भी भाषाएं इसमें जोड़ी जाएंगी।
Sarvam ai bengaluru startup surpassing even chatgpt and gemini
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













