महाशिवरात्रि के दिन कर लें, अपराजिता के फूल के यह अचूक उपाय, जल्द ही नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Mahashivratri Spiritual Tips: महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता के फूल से किए जाने वाले ये सरल उपाय, नौकरी में प्रमोशन पाने और करियर में तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं।
Mahashivratri Aparajita Flower Upay
अपराजिता के फूल उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Mahashivratri Aparajita Flower Upay:महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की साधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पूरे मन और भाव से शिव जी की आराधना करते हैं। परंपरा के अनुसार, भगवान शिव को उनके पसंदीदा चीजें अर्पित करने से उनके आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इन पसंदीदा चीजों में अपराजिता का फूल भी शामिल है।

कहा जाता है कि अगर आप महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को अपराजिता का फूल चढ़ाएं और इसके साथ कुछ आसान उपाय करें तो नौकरी में आने वाली रुकावटें दूर हो सकती हैं, काम में सफलता और तरक्की मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

महाशिवरात्रि के दिन करें अपराजिता के फूल के ये उपाय

धन लाभ के लिए

ज्योतिषयों के अनुसार अगर आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है और पैसों की तंगी बनी रहती है, तो महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। इस दिन आप शिवालय जाएँ और 11 अपराजिता के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

नौकरी में प्रमोशन

अगर आपको मेहनत के बाद भी धन लाभ नहीं मिल पा रहा है और आप उसका कारण भी पता नहीं कर रही हैं तो महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता का फूल लेकर शिव जी को अर्पित करें और साथ में शिव पंचाक्षर स्रोत का पाठ करें। कम से कम 51 बार इस मंत्र का जाप करने के बाद अपराजिता का फूल उठाकर का फूल घर ले आएं और उसे अपने वर्कप्लेस पर रखें।

शीघ्र विवाह के लिए

अगर आपकी शादी में बार-बार बाधाएं आ रही हैं और शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता के दो फूल लेकर एक पानी से भरे लोटे में रखें और इसके बाद उसी पानी को शिवलिंग पर अर्पित करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद उस अपराजिता के फूल को घर ले आएं और पैसों वाले स्थान पर रखें। इससे आपके जीवन में शुभता बनी रहती है।

अपराजिता के फूल और अक्षत का उपाय

महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता का फूल और थोड़े से चावल लेकर सफेद कपड़े में बांध लें। इसे पूजा के स्थान में 11 दिन तक रखें। 11वें दिन इस पोटली को बहते जल में प्रवाहित करें।

इस उपाय से आपको परीक्षा में सफलता मिलने के साथ नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं। इस उपाय से आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और हर क्षेत्र में सफलता के योग भी बनेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com