15 हजार के बजट में नया 5G फोन लेने से पहले रुक जाइए, Oppo ला रहा है 6500mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन

Oppo 5G smartphone: पुराने फोन से परेशान हैं और नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो अभी जल्दबाजी करना समझदारी नहीं होगी। वजह है Oppo का नया बजट 5G स्मार्टफोन जो इसी हफ्ते लॉन्च होने वाला है।
15 हजार के बजट में नया 5G फोन लेने से पहले रुक जाइए, Oppo ला रहा है 6500mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन
Oppo K14x (Source. X)
Updated on

Oppo K14x price in India: अगर आप पुराने फोन से परेशान हैं और नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो अभी जल्दबाजी करना समझदारी नहीं होगी। वजह है Oppo का नया बजट 5G स्मार्टफोन, जिसकी भारतीय बाजार में एंट्री इसी हफ्ते होने वाली है। हम बात कर रहे हैं Oppo K14x 5G Smartphone की, जो खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम बजट में दमदार फीचर्स चाहते हैं।

30 दिन का फ्री रिप्लेसमेंट और बड़ी बैटरी

Oppo K14x 5G के साथ कंपनी 30 दिन का फ्री रिप्लेसमेंट ऑफर दे रही है। हालांकि यह सुविधा तभी मिलेगी, जब फोन में किसी तरह की मैन्युफैक्चरिंग या क्वालिटी से जुड़ी समस्या पाई जाती है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है। इतना ही नहीं, यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

डिजाइन और कलर ऑप्शन्स

Oppo इस फोन को दो आकर्षक रंगों में लॉन्च करने जा रहा है प्रिज्म वॉयलेट और आइस ब्लू। युवाओं और वर्किंग क्लास को ध्यान में रखते हुए फोन का डिजाइन स्टाइलिश और प्रीमियम रखा गया है। इसके साथ ही इसमें कई AI फीचर्स का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को और आसान बनाएंगे। इसके साथ ही ये भविष्य की नई तस्वीर भी बनेगा।

Oppo K14x 5G की भारत में लॉन्च डेट

Oppo ब्रांड का यह अपकमिंग 5G स्मार्टफोन 10 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद ग्राहक इस फोन को Oppo की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart से भी खरीद सकेंगे।

Oppo K14x 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो धूप में भी शानदार विजिबिलिटी देगी। कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। पावर के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की दमदार बैटरी मिलेगी।

Oppo K14x 5G की संभावित कीमत

Oppo K14x 5G की कीमत भारत में करीब ₹15,000 के आसपास हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं किया है। लॉन्च के समय ही इसकी सही कीमत सामने आएगी। तुलना करें तो Oppo K13x 5G का 4GB/128GB वेरिएंट ₹15,999, 6GB/128GB वेरिएंट ₹16,999 और 8GB/128GB वेरिएंट ₹18,999 में Flipkart पर उपलब्ध है।

Navbharat Live
navbharatlive.com