sunita williams की धरती पर होगी वापसी। (सौ. X)
नवभारत साइंस डेस्क: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) जल्द ही SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर लौटने वाली हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से स्पेसक्राफ्ट अनडॉक हो चुका है और यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 3:30 बजे लैंड करेगा।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए थे। अब नासा और स्पेसएक्स की मदद से उनकी वापसी संभव हो रही है। उनके साथ निक हेग और एलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी धरती पर लौटेंगे।
नासा ने वापसी का शेड्यूल जारी किया है, लेकिन मौसम के कारण इसमें बदलाव भी हो सकता है। अनुमानित समय के मुताबिक, यह पूरा सफर करीब 17 घंटे का होगा।
अंतरिक्ष यात्री सबसे पहले प्रेशर सूट पहनेंगे। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट का हैच बंद किया जाएगा और सभी तरह के लीकेज टेस्ट किए जाएंगे।
स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग बुधवार सुबह 10:35 बजे होगी।
अनडॉकिंग के बाद, स्पेसक्राफ्ट डीऑर्बिट बर्न शुरू करेगा, जो बुधवार तड़के 2:41 बजे होगा। इंजन फायर किया जाएगा, जिससे स्पेसक्राफ्ट धीरे-धीरे पृथ्वी के करीब पहुंचेगा।
LIVE: @NASA_Astronauts Nick Hague, Suni Williams, Butch Wilmore, and cosmonaut Aleksandr Gorbunov are packing up and closing the hatches as #Crew9 prepares to depart from the @Space_Station. Crew-9 is scheduled to return to Earth on Tuesday, March 18. https://t.co/TpRlvLBVU1 — NASA (@NASA) March 18, 2025
स्पेसक्राफ्ट करीब 27,000 किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा। इस दौरान घर्षण से स्पेसक्राफ्ट की बाहरी सतह का तापमान हजारों डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में होगी। हालांकि, अगर मौसम प्रतिकूल रहा, तो लैंडिंग किसी अन्य स्थान पर भी की जा सकती है। फिलहाल, लैंडिंग का समय बुधवार सुबह 3:27 बजे निर्धारित किया गया है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सुनीता विलियम्स और उनके तीन साथी 17 घंटे के सफर के बाद सुरक्षित धरती पर लौटेंगे। यह मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और मील का पत्थर साबित होगा।