- Hindi News »
- World »
- Fastest Maglev Train World Record 700 Kmph China Nudt Video
चीन का नया कारनामा…बना डाली बिना पहिए की ट्रेन, 2 सेकंड में पकड़ी 700 Kmph की स्पीड, देखें VIDEO
China News: चीन ने मैग्नेटिक लेविटेशन (मैग्लेव) तकनीक में नया रिकॉर्ड बनाया, एक टन वजन वाले वाहन को 700 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचाकर सुपरकंडक्टिंग इलेक्ट्रिक टेस्ट में सफलता हासिल की।
- Written By: अक्षय साहू

सांकेतिक तस्वीर
China Fastest Maglev Train: चीन ने मैग्नेटिक लेविटेशन (मैग्लेव) तकनीक में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस टेस्ट में चीन ने एक टन वजन वाले मैग्लेव वाहन को महज दो सेकंड में 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचा दिया। यह परीक्षण चीन की 400 मीटर लंबी मैग्लेव टेस्ट लाइन पर हुआ, जहां वाहन को तेज गति से दौड़ाया गया और फिर सुरक्षित रूप से रोका गया। इसे अब तक का सबसे तेज सुपरकंडक्टिंग इलेक्ट्रिक मैग्लेव टेस्ट माना जा रहा है।
चीन की हाई-स्पीड ट्रेनें फिलहाल करीब 350 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती हैं। इसमें 5G नेटवर्क भी होता है। तुलना करने पर, लंबी दूरी पर उड़ने वाले यात्री विमान की औसत रफ्तार 547 से 575 मील प्रति घंटा (880 से 925 किमी/घंटा) होती है। हालांकि, मैग्लेव तकनीक इससे भी कहीं तेज़ है, और यह भविष्य में यात्रा को और भी तेज बना सकती है।
क्या है मैग्लेव तकनीक ?
मैग्लेव ट्रेन में पहिए नहीं होते। इसके बजाय, सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट ट्रेन को ट्रैक से ऊपर हवा में तैरने में मदद करते हैं, जिससे घर्षण पूरी तरह से खत्म हो जाता है और रफ्तार बहुत तेज़ हो जाती है। जब यह तकनीक कम वैक्यूम वाले पाइप में प्रयोग की जाती है, तो इसकी गति और भी अधिक बढ़ जाती है। इस कारण, मैग्लेव ट्रेनें आम ट्रेनों से कई गुना तेज चल सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
✨🇨🇳 China’s Superconducting Maglev Train Hits 700 km/h in Just 2 Seconds – Ground-Skimming Hyperflight Era Is Here! pic.twitter.com/x697kPwYRl — 🇨🇳XuZhenqing徐祯卿 (@XueJia24682) December 25, 2025
चीन के सरकारी चैनल CCTV ने 25 दिसंबर को इस टेस्ट का वीडियो जारी किया, जिसमें वाहन तेजी से दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा था। वाहन के रुकने के बाद पीछे धुंध की लकीरें नजर आईं। इस टेस्ट से सिर्फ रफ्तार ही नहीं, बल्कि कई तकनीकी चुनौतियों का भी समाधान हुआ है। इनमें उच्च गति वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक प्रोपल्शन, इलेक्ट्रिक सस्पेंशन, और गाइडेंस सिस्टम जैसे क्षेत्रों में सफलता मिली है।
यह भी पढ़ें: भारत ने कनाडा में उठाया बड़ा कदम, महिलाओं के लिए शुरू किया ‘वन स्टॉप सेंटर’, 24 घंटे मिलेगी मदद
हाइपरलूप ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक और कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि इस सफलता के बाद चीन हाइपरलूप ट्रांसपोर्ट की दिशा में भी और आगे बढ़ सकता है। इसका मतलब है कि भविष्य में, शहरों के बीच यात्रा घंटे नहीं, बल्कि मिनटों में पूरी हो सकती है। इस तकनीक के विकास से लंबी दूरी की यात्रा और भी तेज और सुविधाजनक हो सकती है, जिससे परिवहन के क्षेत्र में एक नया युग शुरू हो सकता है।
Fastest maglev train world record 700 kmph china nudt video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














