-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Isro Launches American Firm Ast Spacemobiles Bluebird Block 2 Satellite From Sriharikota
अंतरिक्ष में भारत ने रचा नया इतिहास! ISRO के ‘बाहुबली’ रॉकेट से Bluebird-2 Satellite लॉन्च- VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
ISRO Satellite Launch Video: ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ को विशेष रूप से दुनिया भर में सीधे स्मार्टफोन तक 4G/5G हाई-स्पीड सेल्युलर ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

ISRO के 'बाहुबली' रॉकेट से Bluebird-2 Satellite लॉन्च- VIDEO
Bluebird Block-2 Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार सुबह 8:54 बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम3-एम6) के जरिए अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के नेक्स्ट-जेनरेशन कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को लाॉन्च किया। इस मिशन के तहत इसरो अपने भारी-भरकम रॉकेट LVM3 के जरिए सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित करेगा। यह लॉन्च तकनीकी और व्यावसायिक दोनों नजरिये से इसरो के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
यह कमर्शियल लॉन्च इसरो की व्यावसायिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) और एएसटी स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते के तहत किया गया। करीब 6,100 किलोग्राम वजनी ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट अब तक एलवीएम3 द्वारा एलईओ में ले जाया गया सबसे भारी पेलोड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इसी साल 2 नवंबर को लॉन्च किए गए सीएमएस-03 सैटेलाइट के नाम था, जिसका वजन लगभग 4,400 किलोग्राम था।
#WATCH | Sriharikota, Andhra Pradesh | ISRO’s LVM3 M6 mission lifts off from the Satish Dhawan Space Centre, carrying the BlueBird Block-2 satellite into orbit, as part of a commercial deal with U.S.-based AST SpaceMobile. The mission will deploy the next-generation… pic.twitter.com/VceVBLOU5n — ANI (@ANI) December 24, 2025
इसरो का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट क्या है?
ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को AST SpaceMobile सैटेलाइट के नाम से भी जाना जाता है। यह एक लो-अर्थ ऑर्बिट कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। इसका मकसद दुनिया भर के आम स्मार्टफोन को डायरेक्ट सेलुलर ब्रॉडबैंड देना है। यूज़र्स को किसी एक्स्ट्रा एंटीना या स्पेशल डिवाइस की जरूरत नहीं होगी। यह सैटेलाइट ISRO का अब तक का सबसे भारी कमर्शियल पेलोड है।
सैटेलाइट के जरिए सीधे मिलेगी मोबाइल कनेक्टिविटी
ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन एक ग्लोबल लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) कॉन्स्टेलेशन का हिस्सा है जो सैटेलाइट के जरिए सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी देगा। यह कॉन्स्टेलेशन हर जगह, हर समय, सभी के लिए 4G और 5G वॉयस और वीडियो कॉल, टेक्स्ट, स्ट्रीमिंग और डेटा को संभव बनाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन
ISRO Internship 2026: सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करने का मौका, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ISRO में जूनियर रिसर्च फेलो बनने का सुनहरा मौका, स्पेस साइंस में कर सकेंगे शोध, मिलेगा ₹37,000 स्टाइपेंड
यह भी पढ़ें- आकाश एनजी मिसाइल का ट्रायल सफल, एक साथ कई टारगेट को बनाएगी निशाना, उड़ जाएगी पाकिस्तान-चीन की नींद
अब स्मार्टफोन को सीधे मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट
ISRO आज दुनिया का सबसे बड़ा कमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा, जिसका मकसद बिना टावर या फाइबर के स्पेस से सीधे स्टैंडर्ड स्मार्टफोन को 4G/5G इंटरनेट देना है। इस सैटेलाइट का नाम ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 है। यह अगली पीढ़ी का सैटेलाइट है, जो दुनिया भर के स्मार्टफोन को सीधे हाई-स्पीड सेलुलर ब्रॉडबैंड देगा।
Isro launches american firm ast spacemobiles bluebird block 2 satellite from sriharikota
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Jul 02, 2026 | 11:46 AMफुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














