-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Chat Interview Prompts Job At Company Used These 10 Chatgpt Prompts
इंटरव्यू की तैयारी में AI का कमाल: जानें 10 ज़बरदस्त प्रॉम्प्ट्स
- Written By: सिमरन सिंह
HR Interview: इंटरव्यू की तैयारी सिर्फ किताबों और नोट्स तक सीमित नहीं है। अब ChatGPT जैसे AI टूल्स आपकी तैयारी को आसान और प्रभावी बना रहे हैं। तो आपको इसके कुछ प्रॉम्प्ट के बारें में पता होना चाहिए।

ChatGPT के साथ करें Interview की तैयारी। (सौ. Pixabay)
Interview Preparation with ChatGPT: आज के डिजिटल युग में इंटरव्यू की तैयारी सिर्फ किताबों और नोट्स तक सीमित नहीं है। अब ChatGPT जैसे AI टूल्स आपकी तैयारी को आसान और प्रभावी बना रहे हैं। सही प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर आप मॉक इंटरव्यू दे सकते हैं, रिज्यूमे सुधार सकते हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ा सकते हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ जीपीटी-5 किसी भी जॉब इंटरव्यू की तैयारी के लिए एक बेहतरीन सहायक साबित हो रहा है। आइए जानते हैं 10 ऐसे प्रॉम्प्ट्स जो आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं।
1. मॉक इंटरव्यू प्रॉम्प्ट
प्रॉम्प्ट: (जॉब टाइटल) के रोल के लिए इंटरव्यू बनकर बात करो। मुझसे 10 मुश्किल और आमतौर पर किए जाने वाले सवाल एक-एक करके पूछो।
- इससे चैटजीपीटी असली इंटरव्यू जैसा अनुभव देगा और आपके जवाबों पर तुरंत फीडबैक भी।
2. रिज्यूमे सुधार प्रॉम्प्ट
प्रॉम्प्ट: यह मेरा रिज़्यूमे है। इसकी ऐसी खामियां/कमज़ोरियां बताओ जो रिक्रूटर को नापसंद आ सकती हैं और सुधार से जुड़े सुझाव दो।
- यह एआई आपके रिज्यूमे को स्कैन कर उसकी कमियां बताता है और बेहतर फॉर्मैट भी सुझाता है।
3. स्ट्रेंथ और वीकनेस प्रॉम्प्ट
प्रॉम्प्ट: मैं एक इंटरव्यू की तैयारी कर रहा हूं। प्लीज़ पांच विशिष्ट खूबियों और पांच कमज़ोरियों के बारे में बताएं जिन्हें मैं उदाहरण के साथ पेश कर सकूं।
- इससे आप उस मुश्किल सवाल के लिए तैयार रहेंगे जो अक्सर उम्मीदवारों को उलझा देता है।
4. टेक्निकल तैयारी प्रॉम्प्ट
प्रॉम्प्ट: [आपकी फील्ड] के जॉब इंटरव्यू में पूछे जाने वाले 20 सबसे अहम टेक्निकल सवालों की लिस्ट दो, जवाबों के साथ।
- यह आपके डोमेन की मजबूत तैयारी में मदद करता है।
5. एचआर सवाल प्रॉम्प्ट
प्रॉम्प्ट: मुझे एक नए/अनुभवी उम्मीदवार के इंटरव्यू के लिए प्रभावशाली जवाबों के साथ एचआर की ओर से होने वाले 15 सवाल बताएं।
- इससे आपको polished और प्रभावी जवाब मिलते हैं।
6. बॉडी लैंग्वेज टिप्स
प्रॉम्प्ट: इंटरव्यू में कॉन्फिडेंट और पॉजिटिव दिखने के लिए मुझे 10 बॉडी लैंग्वेज टिप्स दो।
- जवाबों के साथ-साथ आपकी बॉडी लैंग्वेज भी सफलता तय करती है।
7. “Tell Me About Yourself” प्रॉम्प्ट
प्रॉम्प्ट: इस बैकग्राउंड के आधार पर मेरे लिए दो मिनट का परिचय लिखें। यह प्रोफेशनल भी होना चाहिए और आकर्षक भी।
- इससे आप सबसे आम और अहम सवाल के लिए तैयार रहेंगे।
8. कंपनी रिसर्च प्रॉम्प्ट
प्रॉम्प्ट: इंटरव्यू की तैयारी के लिए [कंपनी का नाम] की कंपनी प्रोफ़ाइल, मिशन और उससे जुड़ी लेटेस्ट खबरों की जानकारी दें।
- यह जानकारी आपको इंटरव्यूअर को प्रभावित करने में मदद करेगी।
ये भी पढ़े: बीमा कंपनियां अब गूगल टाइमलाइन से कर रहीं क्लेम की जांच, जानें पूरा मामला
9. सैलरी नेगोशिएशन प्रॉम्प्ट
प्रॉम्प्ट: नौकरी के इंटरव्यू के दौरान ज्यादा सैलरी पर बातचीत करने के लिए मुझे रणनीतियां और जवाब दीजिए।
- सैलरी बातचीत अब आसान हो जाएगी।
ध्यान दें
इंटरव्यू की तैयारी अब घबराहट का खेल नहीं रह गई है। सही प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर ChatGPT आपका पर्सनल कोच, इंटरव्यूअर और करियर गाइड बन सकता है। जरूरत है तो बस इन प्रॉम्प्ट्स को कस्टमाइज कर अपने हिसाब से इस्तेमाल करने की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Chat interview prompts job at company used these 10 chatgpt prompts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














