-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Ai Driven Romance Is Causing Rifts In Relationships Leading To Rising Divorce Rates And New Legal Challenges
AI से प्यार बना रिश्तों में दरार! बढ़ते तलाक और कानून की नई चुनौती
- Written By: सिमरन सिंह
AI In Relationship: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल कामकाज तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह लोगों की निजी जिंदगी में भी गहराई से प्रवेश कर चुका है। बीते कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं।

AI in Relationship (Source. Freepik)
Impact of AI on Relationships: तकनीक के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल कामकाज तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह लोगों की निजी जिंदगी में भी गहराई से प्रवेश कर चुका है। बीते कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लोग AI चैटबॉट्स से भावनात्मक रूप से जुड़ गए। जापान में तो एक महिला द्वारा AI कैरेक्टर से शादी करने का मामला भी दुनिया भर में चर्चा का विषय बना। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि मशीनों से बढ़ता यह लगाव इंसानी रिश्तों के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहा है।
इंसानी रिश्तों पर AI का असर
जानकारों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर की बजाय AI से ज्यादा बातचीत करने लगता है, अपनी भावनाएं साझा करता है और मानसिक सहारा खोजता है, तो असली रिश्ते कमजोर पड़ने लगते हैं। यही कारण है कि कई शादियां तनाव में आ रही हैं और तलाक के मामले बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि AI से इमोशनल अटैचमेंट लंबे समय में रिश्तों को खोखला कर सकता है।
AI से जुड़ाव को चीटिंग मानते हैं लोग
एक हालिया सर्वे में सामने आया है कि करीब 60 प्रतिशत सिंगल एडल्ट्स का मानना है कि AI के साथ रिलेशनशिप रखना भी चीटिंग की श्रेणी में आता है। वहीं फैमिली लॉ से जुड़े वकीलों का कहना है कि तलाक की अर्जियों में अब यह बात अक्सर दर्ज की जा रही है कि पार्टनर AI से जरूरत से ज्यादा जुड़ा हुआ है या अपनी हर निजी बात मशीन के साथ साझा करता है। इसे रिश्ते में विश्वासघात के रूप में देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel का फ्री Perplexity Pro AI ऑफर हो रहा खत्म, अब देना पड़ सकता है 17,000 तक का चार्ज, तुरंत करें ये काम
नासिक की शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मिला डिजिटल मजबूती का आधार, NUHM की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक
Apple के केस के बाद फिर भिड़े Elon Musk और Sam Altman, X पर छिड़ी जुबानी जंग
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
कानून की नजर में AI पार्टनर
इन मामलों को देखते हुए कई देशों में कानूनी ढांचे पर पुनर्विचार शुरू हो गया है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि AI पार्टनर को केवल एक सॉफ्टवेयर मानने के बजाय रिलेशनशिप में ‘थर्ड पार्टी’ के तौर पर देखा जाए। कानूनी जानकारों की मांग है कि AI से जुड़े रिश्तों को लेकर स्पष्ट कानून बनाए जाएं, ताकि भविष्य में बढ़ते विवादों को संभाला जा सके।
ये भी पढ़े: Instagram Earnings: 10 हजार व्यूज पर कितनी होती है कमाई? जानिए Instagram से पैसे कमाने का पूरा गणित
AI पार्टनर से जुड़ी बढ़ती समस्याएं
AI एजेंट्स अब बेहद सुलभ हो चुके हैं और यही वजह है कि परिवारों में टकराव बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई तलाक मामलों में यह सामने आया है कि एक पार्टनर मशीन से ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़ा है। इसका असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है। कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनके पार्टनर AI सब्सक्रिप्शन पर भारी रकम खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा AI के साथ निजी और संवेदनशील जानकारी साझा करना भी एक गंभीर चिंता बन गया है।
मिसकंडक्ट और तलाक का आधार
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि AI के साथ अत्यधिक भावनात्मक जुड़ाव और निजी डेटा साझा करना ‘मिसकंडक्ट‘ के दायरे में आ सकता है। ऐसे मामलों को तलाक के दौरान सबूत के रूप में भी पेश किया जा सकता है। साफ है कि तकनीक के इस नए रूप ने रिश्तों और कानून दोनों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
Ai driven romance is causing rifts in relationships leading to rising divorce rates and new legal challenges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Next Film: क्या ‘अल्फा’ के बाद बदलने जा रही हैं आलिया भट्ट की इमेज? नई हॉरर थ्रिलर का किया ऐलान
Jul 14, 2026 | 04:03 PMभोपाल स्कॉलरशिप घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक मैनेजर समेत 6 पर FIR दर्ज छात्रवृत्ति में धांधली का खुलासा
Jul 14, 2026 | 04:02 PMअतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
Jul 14, 2026 | 03:58 PMउत्तराखंड में शराब के नशे में दिल्ली के पर्यटकों का हंगामा, स्थानीय लोगों पर किया हमला; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 03:50 PMसंभाजीनगर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान में 1,239 ऑटो रिक्शाओं पर की कार्रवाई, 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
Jul 14, 2026 | 03:49 PMबारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
Jul 14, 2026 | 03:46 PMजेजुरी-बेलसर सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
Jul 14, 2026 | 03:44 PMवीडियो गैलरी

क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM














