- Hindi News »
- Technology »
- Bangladesh And Egypt Beat India To Become Worlds Cheapest Telecom Countries
भारत अब नहीं रहा दुनिया का सबसे सस्ता टेलीकॉम देश, जानिए कौन ले गया ये खिताब
Bangladesh Egypt Telecom: भारत को दुनिया का सबसे सस्ता टेलीकॉम सर्विस वाला देश कहा जाता था, लेकिन अब भारत इस रैंकिंग में पीछे हो गया है और बांग्लादेश तथा Egypt जैसे छोटे देशो आगे आ गए है।
- Written By: सिमरन सिंह

इन देशों में मिलेगा सबसे सस्ता प्लान। (सौ. AI)
India is not Cheap Data Country: कभी भारत को दुनिया का सबसे सस्ता टेलीकॉम सर्विस वाला देश कहा जाता था, लेकिन अब यह स्थिति बदल चुकी है। ICICI सिक्योरिटीज की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब इस रैंकिंग में पीछे हो गया है और बांग्लादेश तथा Egypt जैसे छोटे देशों ने उसे पीछे छोड़ दिया है।
भारत से सस्ती सेवाएं दे रहे बांग्लादेश और मिस्र
रिपोर्ट के मुताबिक, जहां भारत में टेलीकॉम कंपनियां अपने बेस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग देती हैं, वहीं बांग्लादेश में यूजर्स को केवल 100 मिनट और मिस्र में 70 मिनट की कॉलिंग ही मिलती है। हालांकि कीमत के हिसाब से भारत अब सबसे सस्ता नहीं रहा, लेकिन रिपोर्ट कहती है कि सेवा की गुणवत्ता और वैल्यू के मामले में भारत अब भी आगे है। यानी भले ही यूजर्स को थोड़ा ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा हो, लेकिन उन्हें बेहतर नेटवर्क, तेज इंटरनेट और अधिक सुविधाएं मिल रही हैं।
डेटा कीमतों में भारत अब भी दुनिया में सबसे आगे
रिपोर्ट में यह राहत देने वाला तथ्य सामने आया है कि डेटा के मामले में भारत अब भी दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है। आंकड़ों के अनुसार, यदि भारत में कोई यूजर 100 रुपये अतिरिक्त खर्च करता है, तो उसे करीब 26 जीबी डेटा मिलता है यानी प्रति जीबी सिर्फ 4 रुपये की कीमत।
सम्बंधित ख़बरें
Jio-Airtel-Vi यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब नेटवर्क और इंटरनेट शिकायतों पर तुरंत होगा एक्शन, TRAI ला रहा नया नियम
मोबाइल पर आया अलर्ट तो घबराएं नहीं, सरकार का नया सिस्टम, मुसीबत के समय करेगा मदद
अब काम खुद करेगा AI, ChatGPT 5.5 लॉन्च, बिना बताए पूरे करेगा टास्क, मिलेगी बड़ी राहत या खतरा?
Paytm यूजर्स के लिए बड़ा झटका, RBI का सख्त एक्शन, क्या आपका पैसा डूबेगा या मिलेगा पूरा?
यह दर कई देशों की तुलना में बेहद सस्ती है। इंडोनेशिया ही ऐसा देश है जिसका बेस प्लान भारत से मिलता-जुलता है, जबकि अन्य देशों में यह प्लान दो गुना महंगा है। यदि खरीद क्षमता (PPP) के आधार पर तुलना करें तो भी भारत की टेलीकॉम कीमतें अब भी किफायती हैं। उदाहरण के तौर पर, चीन के मुकाबले भारत का बेस प्लान 21% सस्ता है, जबकि वहां डेटा और कॉलिंग सुविधाएं भारत जितनी अच्छी नहीं हैं।
भारतीय टेलीकॉम कंपनियों की कमाई में तेजी
रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से 2025 के बीच भारत की प्रति यूजर औसत कमाई (ARPU) में लगभग 13.5% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो देश की महंगाई दर से भी अधिक है। हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि इतनी तेज़ वृद्धि लंबे समय तक टिक नहीं सकती। पिछले दस वर्षों में टेलीकॉम सेक्टर की औसत सालाना वृद्धि केवल 3.4% रही है। फिर भी, भारत में कॉलिंग क्वालिटी, डेटा स्पीड और नेटवर्क कवरेज में काफी सुधार हुआ है।
सेवा में नंबर वन, कीमत में पीछे
ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब भले ही “सबसे सस्ता टेलीकॉम देश” नहीं रहा, लेकिन सेवा और वैल्यू के मामले में अभी भी शीर्ष पर है। भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, सस्ता डेटा और मजबूत नेटवर्क भारतीय उपभोक्ताओं के अनुभव को वैश्विक स्तर पर खास बनाते हैं।
PM मोदी बोले 1 GB डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत में 1 GB डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम है।” उन्होंने बताया कि भारत ने 2G की चुनौतियों से लेकर 5G कवरेज तक की लंबी यात्रा तय की है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि 2014 के बाद से मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग में 28 गुना वृद्धि हुई है। यह साबित करता है कि भारत अब केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि मोबाइल टेक्नोलॉजी और डेटा क्रांति का वैश्विक नेता बन चुका है।
Bangladesh and egypt beat india to become worlds cheapest telecom countries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMमेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














