- Hindi News »
- Haryana »
- The Government Will Provide Money To Mothers If Their Children Score Well In 10th And 12th Grades This Scheme Is Being Implemented In This State
10वी-12वीं में बच्चों के अच्छे नंबर आने पर मां को पैसे देगी सरकार, इस राज्य में योजना लागू
Lado Laxmi Yojna: हरियाणा में कैबिनेट की मीटिंग हुई है। इसमें बताया गया कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उन महिलाओं को भी मिलेगा, जिनके बच्चों ने 10वीं-12वीं क्लास में 80% से ज्यादा नंबर लाए हों।
- Written By: रंजन कुमार

परीक्षा में बच्चों के अच्छे अंक आने पर मिली राशि। इमेज-एआई
Haryana News: नए साल के पहले ही दिन यानी बृहस्पतिवार को हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग हुई। इसमें लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर नया फैसला लिया गया है। मीटिंग के बाद सीएन नायब सिंह सैनी ने बताया कि योजना का लाभ अब उन महिलाओं को भी दिया जाएगा, जिसके बच्चों ने 10वीं और 12वीं क्लास में 80% से ज्यादा नंबर लाए हों। सीएम ने बताया कि मीटिंग में 6 एजेंडे रखे गए थे। सभी को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा, परिवहन विभाग में 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए चालकों को भी राहत दी है।
कैबिनेट ने तय किया है कि सरकार उन्हें नियमित मानकर सभी वित्तीय लाभ देगी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत एएसआई संदीप लाठर की पत्नी संतोष कुमारी को सरकारी नौकरी दिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संतोष को उनकी योग्यता और नियमों के अनुसार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल में पीजीटी गणित (ग्रुप बी) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया
सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया है। इसके साथ हीइसमें नई श्रेणियों को शामिल करने का फैसला लिया है। सीएम ने बताया कि अब उन महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा, जिनके बच्चों ने 10वीं या 12वीं क्लास की परीक्षा में 80% से ज्यादा अंक लाए हैं। इसके अतिरिक्त कुपोषण और एनीमिया से ग्रसित बच्चों को स्वस्थ करने वाली माताओं को भी योजना के तहत शामिल किया गया है। योजना अंतर्गत महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे। इनमें से 1100 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे। 1000 रुपये सरकार द्वारा डिपॉजिट किए जाएंगे। जो ब्याज समेत लाभार्थी को मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात
पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
पीएम मोदी की अपील का असर: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
यह भी पढ़ें: हरियाणा के युवाओं के लिए 2026 का सबसे बड़ा तोहफा! पुलिस विभाग में 5500 पदों पर निकली भर्ती
10 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन
सीएम ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 10 लाख से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें से 8 लाख महिलाओं को सहायता राशि दी जा रही। शेष आवेदनों का सत्यापन जारी है। योजना की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई थी। अब तक दो किस्तों में 250 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। सरकार ने साफ किया कि आगे चलकर योजना की राशि हर महीने के बजाय हर तीन महीने में महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। इससे लाभार्थियों को नियमित और सुरक्षित आर्थिक सहयोग मिल सके।
The government will provide money to mothers if their children score well in 10th and 12th grades this scheme is being implemented in this state
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














