-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Apple Launches The Cheapest Iphone 16e
Iphone 16e: Apple ने सबसे सस्ता iphone 16e किया लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत समेत पूरी डिटेल
- Written By: मनोज आर्या
Iphone 16e Features: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने पोस्ट में इसका ऐलान किया है। नया आईफोन एप्पल के ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक iPhone 16e के बेस वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपए है।

आईफोन 16 (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: Iphone 16e Launch:एप्पल के नए स्मार्टफोन का इंतजार खत्म हो गया है। एप्पल ने बुधवार को अपना नया सस्ता iPhone 16e लॉन्च कर दिया है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने पोस्ट में इसका ऐलान किया है। नया आईफोन एप्पल के ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक iPhone 16e के बेस वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपए और 256 GB की कीमत 69,999 रुपए और 512 GB वेरिएंट की कीमत 89,990 रुपए होगी। ये मॉडल 21 फरवरी 2025 को प्री ऑर्डर और 28 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
चौथी पीढ़ी के iPhone 16e में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR (1170×2532 पिक्सेल) OLED डिस्प्ले, जो शानदार रंग और बेहतरीन क्लैरिटी देती है। इसका रिफ्रेश रेट 60 Hz और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। स्क्रीन की मजबूती के लिए इसमें सेरॅमिक शील्ड का प्रोटेक्शन दिया गया है।
A18 चिपसेट से लैस है iPhone 16e
इसके साथ ही स्क्रीन पर एक नॉच है, जिसमें Face ID दिया गया है, जिससे आप अपने चेहरे से ही फोन को अनलॉक कर सकते हैं। वहीं, जैसे कयास लगाए जा रह थे iPhone 16e A18 चिपसेट से लैस है, जो एप्पल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो एप्पल के अनुसार,एप्पल का कहना है कि 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन कैमरा बहुत ही बढ़िया फ़ोटो और वीडियो लेता है।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone छोड़कर Android पर जाना हुआ बेहद आसान, अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के मिनटों में ट्रांसफर होगा डेटा
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
WWDC 2026 में टिम कुक का भावुक विदाई भाषण, Apple के भविष्य की बड़ी झलक आई सामने
iPhone यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, iOS 27 अपडेट से बाहर हो सकते हैं ये लोकप्रिय मॉडल, देखें पूरी लिस्ट
Meet iPhone 16e, the newest member of the iPhone 16 family! #AppleLaunch pic.twitter.com/q9BHWxdYtN — Tim Cook (@tim_cook) February 19, 2025
इसमें 2X टेलीफोटो जूम भी है, यानी ये एक तरह से दो कैमरे जैसा काम करता है। इससे आप बिना फोटो की क्वालिटी घटाए ज़ूम करके फोटो खींच सकते हैं। सेल्फी और वीडियो के लिए 12 मेगापिक्सल का TrueDepth फ्रंट कैमरा है, जिससे शानदार सेल्फी और वीडियो कॉल की जा सकती हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
लंबे समय तक चलने के लिए फोन को किया गया है डिजाइन
आईफोन 16E को लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें IP68 रेटिंग के साथ स्प्लैश, पानी और धूल से बचाव की खूबी शामिल है। इसमें एप्पल का बनाया हुआ C1 मॉडेम है, जो 5G कनेक्टिविटी देता है। साथ ही USB-C पोर्ट है, जो आजकल के ज्यादातर डिवाइस के साथ काम करता है। iPhone 16e दो खूबसूरत मैट फिनिश ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगा, जिसमें एक्सेसरीज के लिए रंगीन केस भी उपलब्ध होंगे।
Apple launches the cheapest iphone 16e
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














