WWDC 2026 में टिम कुक का भावुक विदाई भाषण, Apple के भविष्य की बड़ी झलक आई सामने

Apple के WWDC 2026 इवेंट में इस बार सिर्फ नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स ही नहीं बल्कि एक ऐसा भावनात्मक पल भी देखने को मिला जिसने दुनियाभर के डेवलपर्स को भी भावुक कर दिया जो था Tim Cook का आखिरी इवेंट का होना।
Tim Cook emotional farewell speech at WWDC 2026
Tim Cook (Source. Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Apple AI Updates: Apple के WWDC 2026 इवेंट में इस बार सिर्फ नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स ही नहीं बल्कि एक ऐसा भावनात्मक पल भी देखने को मिला जिसने दुनियाभर के डेवलपर्स और टेक प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। बता दें कि कंपनी के सीईओ Tim Cook ने अपने आखिरी WWDC कीनोट के दौरान भविष्य को लेकर बड़ा संदेश दिया और यह भरोसा जताया कि एपल का सबसे बेहतरीन दौर आने वाला है।

टिम कुक का भावुक संदेश बना चर्चा का केंद्र

Apple पार्क के प्रतिष्ठित रेनबो स्ट्रक्चर के नीचे खड़े होकर टिम कुक ने डेवलपर समुदाय का आभार व्यक्त किया और कहा, "निजी तौर पर मेरे सीईओ के रूप में समय के सबसे बेहतरीन पलों में से कुछ ऐसे ही इवेंट रहे हैं" इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने वाले प्रोडक्ट बनाना हमेशा एपल का मुख्य लक्ष्य रहा है और भविष्य में भी यही मिशन जारी रहेगा। उनका यह संबोधन WWDC 2026 के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया है।

आखिरी शो में Tim के शब्द

इस खास इवेंट को Apple के सभी इवेंट में से सबसे ज्यादा जरूरी इसलिए भी कहा गया क्योंकि CEO के तौर पर Tim Cook का यह आखिरी WWDC था। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2011 में Steve jobs के निधन के बाद कंपनी की कमान Tim Cook ने संभाली थी जिसके बाद उन्होंने Apple की मार्केट वैल्यू को 350 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 4 ट्रिलियन डॉलर जिसको भारतीय रुपये में 400 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बना दिया था। ऐसे में Apple ने घोषणा की है कि Tim Cook इस साल 1 सितंबर को अपने पद से हट जाएंगे जिससे यह इवेंट उनके विदाई समारोह के तौर पर भी देखा जा रहा है।

John Ternus बनेगे Apple के नए बॉस

वहीं बताया जा रहा है कि Tim Cook के जाने के बाद Apple की कमान जॉन टर्नस संभालेंगे। ऐसे में जॉन के बारे में बताए तो फिलहाल वह एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग विभाग के हेड हैं और 2001 से कंपनी से जुड़े हुए हैं। वहीं कंपनी में जॉन ने iPhone, iPad, Airpods और Mac के डेवलेपमेंट में बहुत बड़ा साथ दिया है। जिसके बाद से कहा जा रहा है कि जॉन टर्नस के आने से Apple AI दुनिया में नई तस्वीर बनाएगा।

WWDC 2026 में शानदार लॉन्च

वहीं इस शानदार इवेंट में कुल मिलाकर WWDC 2026 सिर्फ एक सॉफ्टवेयर लॉन्च इवेंट नहीं था बल्कि एपल के एआई-केंद्रित भविष्य की स्पष्ट झलक भी था। जिसमें Siri AI, Apple Intelligence और iOS 27 के जरिए कंपनी अपने पूरे इकोसिस्टम को अगले स्तर ले जाने की पूरी तैयारी में है । वहीं Tim Cook का जाना भी Apple के लिए आने वाले नए कल की शुरुआत है, जिसमें John Ternus इस कमान को संभालेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com