

iPhone To Android Data Transfer : अगर आप लंबे समय से iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन अब Android स्मार्टफोन पर स्विच करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब फोन बदलने के दौरान फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट, मैसेज और पासवर्ड जैसे जरूरी डेटा को ट्रांसफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
Apple ने अपने नए iOS 26.3 अपडेट में Transfer to Android नाम का नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने iPhone का अहम डेटा सीधे नए Android फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। पूरा प्रोसेस QR कोड या Wi-Fi के जरिए पूरी होती है, जिससे डेटा सुरक्षित तरीके से नए डिवाइस में पहुंच जाता है।
डेटा ट्रांसफर शुरू करने से पहले दोनों डिवाइस को सही तरीके से तैयार करना जरूरी है, ताकि किसी तरह का डेटा लॉस या तकनीकी दिक्कत न आए।
डेटा ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले iPhone में Settings खोलें। इसके बाद General सेक्शन में जाकर Transfer or Reset iPhone का ऑप्शन चुनें। यहां आपको Transfer to Android का नया ऑप्शन दिखाई देगा।
अब अपने नए Android फोन को ऑन करें और शुरुआती सेटअप पूरा करें। सेटअप के दौरान iPhone या iPad से डेटा ट्रांसफर वाला ऑप्शन चुनें। इसके बाद Android फोन की स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा।
इस QR कोड को iPhone से स्कैन करते ही दोनों डिवाइस आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। यदि किसी वजह से QR कोड काम नहीं करता है तो Session ID और Pairing Code की मदद से भी कनेक्शन बनाया जा सकता है।
कनेक्शन बनने के बाद स्क्रीन पर उपलब्ध डेटा की सूची दिखाई देगी। यहां से यूजर अपनी जरूरत के अनुसार फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट, मैसेज, पासवर्ड और अन्य फाइलें चुन सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ ही मिनटों में सारा चयनित डेटा नए Android फोन में ट्रांसफर हो जाता है।
Apple का यह नया फीचर केवल बेसिक डेटा तक सीमित नहीं है। इसके जरिए कई जरूरी जानकारियां भी नए फोन में आसानी से पहुंचाई जा सकती हैं।
हालांकि, यह फीचर काफी उपयोगी है लेकिन अभी भी कुछ डेटा ऐसा है जिसे ऑटोमैटिक तरीके से ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
जैसे कि Health Data, लॉक्ड नोट्स और पहले से जुड़े Bluetooth डिवाइस को नए फोन में मैन्युअली सेट करना होगा। इसके अलावा डेटा ट्रांसफर पूरा होने के बाद iPhone में iMessage को बंद करना जरूरी है, ताकि भविष्य में आने वाले मैसेज सीधे Android फोन पर मिलें।
वहीं, Android पर इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स को Google Play Store से दोबारा इंस्टॉल करना होगा और Google Wallet में बैंक कार्ड भी मैन्युअली जोड़ने पड़ेंगे।
अब तक iPhone से Android पर स्विच करना कई लोगों के लिए चुनौती भरा काम माना जाता था। डेटा ट्रांसफर के लिए अलग-अलग ऐप्स और लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। लेकिन Apple के नए Transfer to Android फीचर ने इस प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। अगर दोनों डिवाइस सही तरीके से तैयार हों तो फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट, चैट्स, पासवर्ड और अन्य जरूरी डेटा कुछ ही मिनटों में नए Android फोन में सुरक्षित रूप से ट्रांसफर किया जा सकता है।