- Hindi News »
- State »
- Restaurant And Parking Facility On Charging Station Of Ev On Expressways
यूपी में एक्सप्रेसवे पर मिलेगी ईवी चार्जिंग सुविधा, साथ मिलेंगी रेस्तरां, पार्किंग आदि की सुविधाएं
- Written By: अनिल सिंह

राजेश मिश्र@नवभारत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन को देखते हुए अब योगी सरकार एक्सप्रेस वे पर इनकी चार्जिंग की व्यवस्था करेगी। प्रदेश सरकार ने चार एक्सप्रेस वे पर 26 चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसला किया है। यह चार्जिंग स्टेशन बुंदेलखंड, पूर्वांचल, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर बनाए जाएंगे।
यूपी इंडस्ट्रियल एंड एक्सप्रेस वे अथॉरिटी (यूपीडा) की तरफ से इसे लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इन्हे प्रदेश की ईवी पॉलिसी और भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक तैयार किया जाएगा। वहीं इसके अलावा एक्सप्रेसवे के किनारे सरकार अन्य यात्री सुविधाओं को भी विकसित करेगी। यूपीडा की ओर बुलायी गयी प्री-बिड मीटिंग में 11 कंपनियों की ओर से पब्लिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने के लिए रुचि दिखाई गई है। इनमें रिलायंस, जीएमआर एनर्जी, अडानी टोटल एनर्जी, बेलेक्ट्रिक, लाइट जिप टेक्नोलॉजी, ईवी प्लेक्सस, सिमेन्स लिमिटेड, कैश और ड्राइव, एएम एंड सीई ई मोबिलिटी, एम्पवोल्ट्स और रैज एंड शाइन कंपनियों की तरफ से पब्लिक चार्जिंग स्टेशन के निर्माण में रुचि दिखाई गई है।
योगी सरकार की ओर से 26 चार्जिंग स्टेशन के लिए प्रति स्टेशन 2 हजार वर्ग फीट की जगह 10 साल के लीज पर दी जाएगी। चार्जिंग प्वाइंट ऑपरेटर को दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया और ई बस की चार्जिंग के लिए फास्ट चार्जर स्थापित करना होगा। साथ ही सुरक्षा के लिए भी सरकार के मापदंडों का पालन करना होगा। जमीन मुहैया कराए जाने के 180 दिन के अंदर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन को क्रियान्वित करना होगा। चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के 5 साल बीतने पर छठे साल से सरकार को प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन के सकल राजस्व में से 5 फीसदी प्राप्त होगा।
सम्बंधित ख़बरें
भाईंदर स्टेशन के पास पार्किंग के नाम पर बड़ा खेल? नमक विभाग की जमीन पर अवैध वसूली का आरोप, MBMC पर उठे सवाल
राज्य के बड़े शहरों से गुजरेगा एक और एक्सप्रेसवे, उत्तर से दक्षिण भारत की दूरी होगी कम
एनएचएआई की सूची में शामिल हुआ ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, पुणे-बेंगलुरु एक्सप्रेस-वे को बड़ी मंजूरी की राह
32 घंटे के जाम ने हिलाई सरकार, शिंदे ने ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट को मई 2026 तक पूरा करने का दिया अल्टीमेटम
इसके अलावा योगी सरकार बुंदेलखंड, पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे वे-साइड एमिनिटीज (सुविधाएं) भी विकसित करेगी। इन्हें डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट, ट्रांसफर (डीबीएफओटी) के आधार पर विकसित किया जाएगा। यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार तीनों एक्सप्रेसवे पर वे साइड एमिनिटीज के लिए भी पूरी कार्ययोजना तैयार है। इसके अंतर्गत कार, बस और ट्रकों के लिए पार्किंग स्पेस, फूड एंड बेवरेज के आउटलेट्स, ढाबा, एटीएम, मुफ्त बेसिक मेडिकल एड फैसिलिटी, छोटे रिपेयर शॉप, पीने का शुद्ध पानी, टॉयलेट और वॉशरूम सुविधा, बजट होटल, ट्रकों के लिए अलग से सुविधाएं, वेयरहाउस, ऑटो वर्कशॉप की सुविधा मिलेगी। जबकि लैंडस्केपिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और हाईमास्ट लाइटों को भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में बैंक्वेट और वेडिंग हॉल की सुविधा भी प्रदान की जा सकती है. ये सभी सुविधाएं एक ही विशाल परिसर में प्रदान की जाएंगी।
Restaurant and parking facility on charging station of ev on expressways
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
75 साल की दादी ने 12 हफ्तों में सीखे पुश-अप्स, वीडियो देखकर लोग बोले- उम्र सिर्फ नंबर है
Apr 11, 2026 | 01:39 PMधुले में ‘सामाजिक समता सप्ताह’ की शुरुआत, PM आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना
Apr 11, 2026 | 01:39 PMठाणे में भीषण अग्निकांड: मीरा भाईंदर की झुग्गियों में फटे एक के बाद एक कई सिलेंडर, 3 की मौत और 35 घर खाक
Apr 11, 2026 | 01:37 PMधरोहर संरक्षण में अब ‘कमेटी’ का ड्रामा नहीं चलेगा! हाई कोर्ट ने PWD को सौंपा काम, ASI रखेगा बाज जैसी नजर
Apr 11, 2026 | 01:37 PMPune Metro Phase-2 को मिली रफ्तार: वाघोली और कात्रज तक नेटवर्क बढ़ेगा, 2029 तक कई नए रूट होंगे शुरू
Apr 11, 2026 | 01:36 PM‘वंदे मातरम’ गाने से कांग्रेस पार्षद ने किया इनकार तो भड़के CM मोहन यादव, जीतू पटवारी पर दागे सवाल
Apr 11, 2026 | 01:34 PMनागपुर मनपा में शक्ति प्रदर्शन: अब 10 जोनों में भी होगा महिलाओं का राज, 17 अप्रैल को चुने जाएंगे ‘मिनी महापौर’
Apr 11, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














