- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Municipal Corporation Zone Chairperson Elections Female Rule Bjp
नागपुर मनपा में शक्ति प्रदर्शन: अब 10 जोनों में भी होगा महिलाओं का राज, 17 अप्रैल को चुने जाएंगे ‘मिनी महापौर’
- Written By: प्रिया जैस
Mini Mayor Nagpur: नागपुर मनपा के 10 जोनों में भी होगा 'महिला राज'। 16 अप्रैल को नामांकन और 17 को होंगे 'मिनी महापौर' के चुनाव। भाजपा की नई रणनीति से बढ़ी सियासी हलचल।

नागपुर मनपा (फाइल फोटो)
BJP Nagpur Politics: नागपुर में प्रशासक राज के 4 वर्षों के बाद मनपा में अब तमाम पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं। घोषणा के अनुसार सत्ता पक्ष भाजपा द्वारा महानगरपालिका में पहली बार पूरी तरह से महिला राज स्थापित कर दिया गया है। इसी क्रम में अब 16 अप्रैल को जोन सभापति ‘मिनी महापौर’ के रूप में भी महिला राज जारी रखा जाएगा।
शुक्रवार को जोन सभापति के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन द्वारा सूचना जारी की गई जिसके अनुसार 16 अप्रैल की सुबह 11 बजे लक्ष्मीनगर जोन में सभापति के चुनाव से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी जोन के लिए सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 17 अप्रैल की सुबह 11 बजे नियमों के अनुसार नामांकन वापसी के लिए समय देने के बाद सुबह 11.30 बजे से चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक जोन के चुनाव होंगे।
जानकारों के अनुसार चूंकि पार्षदों में मची होड़ और उनके आका विधायकों द्वारा भी दावेदारी किए जाने से मसला जटिल हुआ है। विषय समितियों के सभापति की माथापच्ची अभी खत्म ही हुई थी कि अचानक जोनल समितियों के चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष की सिरदर्दी शुरू हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
अग्निशमन समिति सभापति का भी चुनाव
एक ओर जहां 17 अप्रैल को सभी 10 जोन के सभापतियों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं वहीं अग्निशमन समिति के सभापति और उपसभापति के लिए भी चुनाव होंगे। 16 की सुबह 11 बजे सभापति और उपसभापति पद के लिए भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जबकि 17 अप्रैल की सुबह 11 से 11.15 बजे तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में सरकारी बस चालक से मारपीट, बाइक को कट लगने से भड़के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, देखें VIDEO
सभापति के लिए रूपाली ठाकुर का नाम आगे
उल्लेखनीय है कि समिति में सदस्यों का पहले ही चयन हो चुका है। समिति में सत्ता पक्ष भाजपा के सदस्यों संख्या सर्वाधिक होने के कारण उनका सभापति और उपसभापति बनना तय है। यहां तक कि सभापति पद के लिए पार्षद रूपाली ठाकुर का नाम तय किया गया है।
Nagpur municipal corporation zone chairperson elections female rule bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














