-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhayandar West Railway Station Illegal Parking Scam Mbmc Salt Department Land
भाईंदर स्टेशन के पास पार्किंग के नाम पर बड़ा खेल? नमक विभाग की जमीन पर अवैध वसूली का आरोप, MBMC पर उठे सवाल
- Written By: आकाश मसने
Thane News: मीरा भाईंदर में नमक विभाग की विवादित जमीन पर चल रही पे एंड पार्किंग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। नियम ताक पर रखकर लाइसेंस रिन्यू करने का मामला गरमाया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mira Bhayandar Parking Scam: ठाणे जिले के भाईंदर पश्चिम रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नमक विभाग की जमीन पर अवैध पार्किंग संचालित होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। खुश खंडेलवाल ने इस पूरे प्रकरण में मीरा-भाईंदर मनपा की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। खंडेलवाल के अनुसार, पुराने सर्वे नंबर 753-ए (नया सर्वे नंबर 340) की यह जमीन केंद्र सरकार के नमक विभाग के अधीन है, जिस पर स्वामित्व को लेकर नमक विभाग और शाह परिवार के बीच विवाद अदालत में लंबित है। इसके बावजूद इस विवादित भूमि पर मनपा की अनुमति से पे एंड पार्किंग शुरू कर दी गई।
बताया गया है कि शाह परिवार ने जमीन के रखरखाव के लिए 1 जनवरी 2021 को साक्षी एंटरप्राइजेज के मालिक सुरेंद्र शुक्ला के साथ एक अपंजीकृत सेवा समझौता किया था। इसी आधार पर शुक्ला ने मनपा से पेड पार्किंग की अनुमति प्राप्त की। मनपा ने इस सेवा समझौते को पट्टा मानते हुए महाराष्ट्र मनपा अधिनियम की धारा 386 के तहत 27 सितंबर 2024 को 12 महीने का लाइसेंस जारी कर दिया।
प्रति दोपहिया वाहन 20 रुपये शुल्क अदा कर रहे हजारों लोग
चौंकाने वाली बात यह है कि 27 सितंबर 2025 को लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बावजूद सहायक आयुक्त स्वप्निल सावंत द्वारा इसे अगले 12 महीनों के लिए नवीनीकृत कर दिया गया, खंडेलवाल का आरोप है कि जब जमीन का स्वामित्व ही विवादित है और मामला न्यायालय में लंबित है, तब किसी भी प्रकार का लाइसेंस देना या तीसरे पक्ष को अधिकार देना पूरी तरह से अवैध है। इसके बावजूद प्रतिदिन हजारों लोग वहां अपने दोपहिया वाहन पार्क कर प्रति वाहन 20 रुपये शुल्क अदा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
खंडेलवाल ने यह भी खुलासा किया कि पार्किंग की रसीदों पर साक्षी एंटरप्राइजेज या शुक्ला के बजाय शाह का नाम दर्ज होता है, जिससे पूरे मामले में गड़बड़ी और संदिग्ध लेन-देन की आशंका और बढ़ जाती है। उन्होंने कोकण संभागीय आयुक्त, मनपा आयुक्त और ढाणे भ्रष्टावार विरोधी विभाग को शिकायत भेजकर मांग की है कि इस अवैध पार्किंग को तत्काल बंद कर, लाइसेंस रद्द किया जाए और इसमें शामिल सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जारी कर दिया।
मनाही हुई तो वाहन कहां खड़ी करेंगे
यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही बल्कि संभावित भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करता है, जिससे शहर की व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यहां पार्किंग करने वाले वाहन धारकों को यह डर भी सता रहा है कि इस स्थान पर अगर पार्किंग के लिए मनाही कर दी गई तो वे अपने वाहन कहां खड़ी करेंगे, क्योंकि इस परिसर में मनपा द्वारा कोई भी पार्किंग सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। रेलवे स्टेशन से दूर दराज रहने वाले लोग यहीं अपने वाहनों को पार्क कर मुंबई या अन्य स्थलों पर नौकरी व्यवसाय के लिए जाते हैं। यहां पार्किंग की सुविधा बंद होने पर सैकड़ों वाहन धारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Bhayandar west railway station illegal parking scam mbmc salt department land
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











