- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Metro Phase 2 Expansion New Routes Wagholi Katraj
Pune Metro Phase-2 को मिली रफ्तार: वाघोली और कात्रज तक नेटवर्क बढ़ेगा, 2029 तक कई नए रूट होंगे शुरू
Pune और पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। फेज-2 के तहत नए रूट, डबल डेकर फ्लाईओवर और इंटरचेंज सुविधाओं के साथ शहर का ट्रांसपोर्ट सिस्टम और मजबूत होने वाला है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Metro Phase 2 Expansion: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ शहर में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। वर्तमान में शहर में लगभग 33 किलो मीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क संचालित है।
इसी के साथ मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट को भी गति दी गई है, जिसके तहत उत्तर, दक्षिण और पूर्व-पश्चिम दिशा में विस्तार के कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।
यह जानकारी पुणे मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर ने दी। Pune Metro Phase-2 के तहत पीसीएमसी से भक्ति शक्ति चौक तक का उत्तर विस्तार फिलहाल निर्माणाधीन है और इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, स्वारगेट से कात्रज तक का दक्षिण विस्तार केंद्र सरकार द्वारा मंजूर किया जा चुका है, जिसे वर्ष 2029 तक पूरा करने की योजना है।
सम्बंधित ख़बरें
Land Titling Act Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री पर जेल
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागू
पुणे की दिग्गज कंपनी Adinath Agro अब बनी Adinova; सुरभि और विन सॉस के साथ नई पहचान से बाजार में मचाएगी धूम
Pune Metro Phase-2 प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया पूरी
इसके अलावा वनाज से चांदणी चौक और रामवाड़ी से वाघोली तक के विस्तार को भी मंजूरी मिल चुकी है। वनाज-चांदणी चौक प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना को अगले ढाई से तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं रामवाड़ी-वाघोली मार्ग पर डबल डेकर फ्लाईओवर के साथ मेट्रो का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग का पहला 4.8 किलोमीटर का चरण विमाननगर से खराड़ी बायपास के बीच बनाया जाएगा।
2 से 3 महीने में बनकर तैयार होगा ब्रिज
हर्डीकर ने बताया कि इन सभी विस्तार परियोजनाओं के लिए सिविल कार्यों का टेंडर अंतिम चरण में है, जबकि सिस्टम और रोलिंग स्टॉक से संबंधित प्रक्रियाएं भी शुरू हो चुकी है। कुल 27 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन सेट्स में से 12 के लिए कार्यारंभ आदेश जारी किए जा चुके है, जबकि शेष 15 के लिए जल्द ही टेंडर जारी की जाएगी। मेट्रो लाइन-3 के साथ इंटरचेंज सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जिला कोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जो अगले दो से तीन महीनों में पूरा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Pune में जल संकट का खतरा बढ़ा, हफ्ते में एक दिन पानी बंद करने की तैयारी
DPR तैयार करने का कार्य प्रगति पर
फेज-2 के तहत खड़कवासला हड़पसर-खराड़ी (लाइन-4) और माणिकबाग-स्वारगेट स्पर लाइन को भी मंजूरी मिल चुकी है और फिलहाल इनका सर्वेक्षण कार्य जारी है। अगले 5 वर्षों में पूरे फेज-2 प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा हडपसर-धायरी-सासवड रोड (लाइन 4B, 4C) तथा भक्ति शक्ति-मोशी-वाकड-भोसरी-चाकण मार्गों का डीपीआर तैयार किया जा चुका है, जिसे आगामी चरण में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
Pune metro phase 2 expansion new routes wagholi katraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
May 12, 2026 | 08:26 AMLand Titling Act Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री पर जेल
May 12, 2026 | 08:25 AMपीएम की अपील: ईंधन बचाने पर जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑनलाइन मीटिंग्स पर महाराष्ट्र सरकार का फोकस
May 12, 2026 | 08:05 AMकब्रिस्तान विवाद से भोपाल मेट्रो परियोजना में हो सकती है देरी, 2028 तक पूरा होना मुश्किल
May 12, 2026 | 08:03 AMबालेन सरकार का मास्टरप्लान: नेपाल को ‘Devbhoomi’ के रूप में मिलेगी नई पहचान, वैश्विक स्तर पर जुड़ेंगे हिंदू
May 12, 2026 | 07:58 AM‘त्याग का समय आ गया’, पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल का तीखा वार; बयान से राजनीति गरमाई
May 12, 2026 | 07:46 AMमुंबई को ट्रैफिक से मिलेगी राहत: गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का पहला फ्लाईओवर तैयार, जून तक शुरू होने की उम्मीद
May 12, 2026 | 07:46 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM













