धुले में 'सामाजिक समता सप्ताह' की शुरुआत, PM आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

Dhule PMAY Beneficiaries: धुले में 8 से 14 अप्रैल तक 'सामाजिक समता सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान PMAY के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर घर के सपने को साकार करने की दिशा में पहल की गई।
'Social Equality Week' Kicks Off in Dhule; Dream of a Home Realized Through PM Awas Yojana
घरकुल योजना महाराष्ट्र( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Dhule Samajik Samata Saptah: धुले क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले और भारतरत्न डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में धुलिया महानगरपालिका द्वारा 8 से 14 अप्रैल तक 'सामाजिक समता सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत शहरभर में सामाजिक समरसता, जागरुकता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है। मनपा आयुक्त नितिन कापडणीस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित्त कर इस सप्ताह को गति दी।

लाभार्थियों के घर का सपना हुआ साकार

सप्ताह के तहत 9 अप्रैल को मनपा आयुक्त नितिन कापडणीस के हस्ते प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से निर्माण प्रमाणपत्र सौंपे गए। प्रमाणपत्र वितरण के साथ ही घरकुल योजना के अंतर्गत पहली किस्त जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त करुणा डहाळे, उपायुक्त हेमंत निकम, शहर अभियंता चंद्रकांत उगले सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

जागरुकता से सेवा तकः विविध गतिविधियों का आयोजन

8 अप्रैल से शुरू हुआ यह सप्ताह 14 अप्रैल तक विभिन्न सामाजिक और वैचारिक गतिविधियों से सराबोर रहेगा। महाविद्यालयों और आश्रमशालाओं में डॉ. आंबेडकर के विचारों पर आधारित व्याख्यान, भाषण, निबंध और लघुनाट्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

नागरिकों के बीच भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वितरण कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरुकता बढ़ाई जाएगी। शहर के प्रमुख स्थानों सहित अनुसूचित जाति और नवबौद्ध बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए जनजागृति शिविर, भव्य रक्तदान शिविर और मनपा की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com