- Hindi News »
- State »
- Cm Yogi Will Preside Over The National Seminar
सीएम योगी करेंगे राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता
- Written By: अनिल सिंह

योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)
- महायोगी गोरखनाथ विवि में 15 दिसंबर से शुरू होगी तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
- एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी होंगे उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि
गोरखपुर: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय व फार्मेसी संकाय के संयुक्त तत्वावधान एवं ट्रांसलेशन बायोमेडिकल रिसर्च सोसायटी के सहयोग से 15 दिसंबर से शुरू होने जा रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी और विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के औषधि महानियंत्रक डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी उपस्थित रहेंगे।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने बताया कि एडवांसेज एंड ऑपर्चुनिटीज इन ड्रग डिस्कवरी फ्रॉम नेचुरल प्रोडक्ट्स (बायोनेचर कॉन-2023) विषयक तीन दिन की इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-दुनिया में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक अपने कार्य अनुभवों से प्रतिभागी शोधार्थियों व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। इसमें प्राकृतिक संसाधनों से बन रही औषधियों और जानलेवा बीमारियों के निदान में उनके महत्व पर विशद मंथन होगा। संगोष्ठी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के पंचकर्म केंद्र के ऑडिटोरियम में 15 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे सीएम योगी की अध्यक्षता में होगा। संगोष्ठी को यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रदीप कुमार राव ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रथम दिवस में उद्घाटन, दो तकनीकी सत्र, द्वितीय दिवस में छह तकनीकी सत्र एवं तृतीय दिवस दो तकनीकी सत्र के बाद 17 दिसंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे से समारोप समारोह आयोजित होगा। समारोप सत्र की अध्यक्षता प्रो उदय प्रताप सिंह, प्रति कुलाधिपति, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति प्रो. उदय प्रताप सिंह करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक डॉ जी.एन. सिंह व विशिष्ट अतिथि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. संजय सिंह होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
75 वर्षों का उत्सव: संविधान अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, राज्यपाल बागड़े करेंगे उद्घाटन
रोजगारक्षम कौशल पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, एआई से साइबर सिक्योरिटी तक; युवाओं के लिए नए अवसर
स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय हिंदी परिषद का उद्घाटन, महंगाई–अन्याय पर बेबाक आवाज थे दुष्यंत कुमार
यांत्रिक बुद्धिमत्ता का जिम्मेदारी से उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका, विषय पर हिंदी विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
Cm yogi will preside over the national seminar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akshaya Tritiya Donation Tips: अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान-धर्म, साल भर भरा रहेगा धन-धान
Apr 11, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal 11 April: शनिवार को 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की असीम कृपा, क्या आपकी किस्मत में है धन योग?
Apr 11, 2026 | 12:05 AMRR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
Apr 11, 2026 | 12:02 AMSugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर ‘ये’ बात भी नोट कर लीजिए
Apr 10, 2026 | 11:43 PMWiFi Vastu Tips: आपके घर का Wifi खोल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कैसे?
Apr 10, 2026 | 11:20 PMParshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
Apr 10, 2026 | 10:58 PMShamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM
बंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:43 PM














