Sugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर 'ये' बात भी नोट कर लीजिए

Sugarcane Juice:गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा, ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है, साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसके सेवन से जुड़ी सावधानियां भी जरुरी हैं।
Sugarcane Juice Health Benefits
गन्ने का जूस (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sugarcane Juice Health Benefits:गर्मी का सीजन आते से ही जगह-जगह पर गन्ने का रस बिकना शुरू हो जाता है। गर्मियों में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए अमृत बताया गया है। यह एक नेचुरल ड्रिंक है, जिसके सेवन से सेहत को ढेरों मिलते है।

क्योंकि यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से बचाता है और इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स व एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को तरोताजा बनाए रखते हैं, इसलिए इसके फायदे और पोषक तत्वों के बारे में जानना जरूरी है।

गन्ने का रस पीने के फायदे-

  • तुरंत ऊर्जा (Instant Energy): गर्मी में थकान और कमजोरी को दूर कर शरीर को तुरंत तरोताजा और ऊर्जावान बनाता है।
  • लिवर के लिए रामबाण: गन्ने का रस लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और पीलिया (Jaundice) जैसी बीमारियों में रिकवरी में मदद करता है।
  • पाचन में सुधार: इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम पेट को साफ रखते हैं, कब्ज की समस्या दूर करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।
  • UTI और किडनी स्वास्थ्य: यह एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक (Diuretic) है, जो मूत्र मार्ग के संक्रमण (UTI) और किडनी स्टोन से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है।
  • इलेक्ट्रोलाइट संतुलन: शरीर में पानी की कमी (Dehydration) को दूर करता है और पोटेशियम व इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बनाए रखता है।
  • त्वचा और हड्डियों के लिए: इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, साथ ही यह त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।
  • कैलोरी में कम: मीठा होने के बावजूद, इसमें फैट और कैलोरी कम होती है, जो वजन कम करने में मदद कर सकती है।

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस-

वैसे तो गन्ने का जूस आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इस रस को पीने से बचना चाहिए या डॉक्टर से सलाह लेकर ही पीना चाहिए।

जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन्हें गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए।

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं उन्हें गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए या डॉक्टर के सलाह लेकर ही पीना चाहिए।

जिन लोगों को गन्ने से एलर्जी है, उन्हें ये रस पीने से बचना चाहिए नहीं तो खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com