75 वर्षों का उत्सव: संविधान अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, राज्यपाल बागड़े करेंगे उद्घाटन

Indian Constitution: संविधान अमृत महोत्सव के अवसर पर बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में 30 जनवरी को राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। उद्घाटन राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे।
75 Years of Celebration: National Seminar on Constitution Amrit Mahotsav, Governor Bagde to inaugurate.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Constitution 75 National Seminar: छत्रपति संभाजीनगर भारतीय संविधान के अमृत महोत्सवी वर्ष के उपलक्ष्य में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार, 30 जनवरी की सुबह 10:30 बजे सिफार्ट सभागार में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ चागड़े करेंगे।

इसका विषय 'संवैधानिक दृष्टिकोण से सतत विकास

संविधान के 75 वर्षों का उत्सव' है, जिस पर देशभर से आए विद्वान विचार-मंथन करेंगे, विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम शिरसाट ने कहा कि राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह पहली बार होगा जब प्रमुख अतिथि के रूप में राज्यपाल बागड़े विवि क्षेत्र में पधारेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. विजय फुलारी करेंगे, राजस्थान विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ, रमेश अरोड़ा व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. शैलेंद्र देवलाणकर की प्रमुख उपस्थिति रहेगी। इसी अवसर पर लोकप्रशासन विभाग के प्राध्यापक डॉ. सतीश दांडगे के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह भी होगा।

अहम विषयों पर होगी चर्चा

संगोष्ठी में 'संवैधानिक दृष्टिकोण से विकास दर्शन व शासन' संग अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चचर्चा की जाएगी। दोपहर सत्र में समापन होगा। इस सत्र में शिवाजी विवि की प्रा. वासंती रसम, डॉ. जितेंद्र वासनिक (नागपुर), प्राचार्य अजय पाटील (लातूर), डॉ. डेसी शर्मा (जयपुर), डॉ. सुशील कांबले (जम्मू) संग अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. श्याम शिरसाट व सह-समन्वयक डॉ ज्योति धायगुडे हैं। विभाग की ओर से शोधार्थी छात्रों, शिक्षकों एवं विद्वानों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।