-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rr Vs Rcb Rajasthan Royals Won Against Royal Challengers Bengaluru
RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
- Written By: उज्जवल सिन्हा
RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ राजस्थान ने लगातार चौथी जीत हासिल कर ली है। वहीं आरसीबी को इस सीजन की पहली हार मिली है।

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम ने इस सीजन में लगातार चार मुकाबले में जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम ने अंक तालिका में पहले नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। वहीं आरसीबी की यह पहली हार है।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट मैच की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद पिछले दो मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल 7 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या भी एक रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 16 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद आउट हो गए। जितेश शर्मा भी 5 रन बनाकर चलते बने। पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले टिम डेविड सिर्फ 13 रन ही बना सके।
रजत पाटीदार का अर्धशतकीय पारी
उसके बाद रोमारियो शेपर्ड 22 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, रजत पाटीदार एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 40 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली। रजत ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर सिर्फ 19 गेंदों में 41 रनों की अहम साझेदारी निभाई। वहीं, वेंकटेश ने 15 गेंदों में 29 रनों की नाबाद पारी खेली। बेंगलुरु की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। राजस्थान के लिए गेंदबाजी करते हुए जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
RR vs RCB मुकाबले में दिखा वैभव का तूफान
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत तेज रही। हालांकि, पहला विकेट 22 के स्कोर पर गिरा। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद यहां से वैभव सूर्यवंशी का साथ ध्रुव जुरेल ने दिया। दोनों बल्लेबाजों ने 6 ओवर में 97 रन बना दिया। 34 गेंदों में दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। इस दौरान वैभव ने अपना अर्धशतक 15 गेंदों में पूरा किया। उसके बाद वैभव ने 26 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें: RR vs RCB: रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी, राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु ने 8 विकेट खोकर बनाए 201 रन
वैभव के आउट होने के बाद हेटमायर बिना खाता खोले ही चलते बने। उसके बाद रियान पराग भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से रवींद्र जडेजा ने ध्रुव जुरेल का साथ दिया। इस दौरान जुरेल ने अपना अर्धशतक 25 गेंदों में पूरा किया। ध्रुव जुरेल ने नाबाद 80 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। वहीं रवींद जडेजा ने नाबाद 24 रन बनाए। दोनों ने मिलकर आरसीबी के खिलाफ 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर लगातार चौथी जीत हासिल की। आरसीबी के लिए हेजलवुड ने 2 और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट चटकाए।
Rr vs rcb rajasthan royals won against royal challengers bengaluru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














