इंग्लैंड सीरीज के बीच यहां दिखें विराट-अनुष्का, स्टाइलिश लुक, सूट-बूट वाला अवतार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकेविच का विंबलडन मुकाबला देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान विराट का स्टाइलिश लुक सामने आया है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है
इंग्लैंड सीरीज के बीच यहां दिखें विराट-अनुष्का, स्टाइलिश लुक, सूट-बूट वाला अवतार
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। ऐसे में अब वो सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। इसी बीच विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ टेनिस टूर्नामेंट में देखें गए हैं।

कोहली पहुंचे विंबलडन चैंपियनशिप में

इस दौरान उनका स्टाइलिश लुक फैंस के बीच सामने आया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकेविच का विंबलडन मुकाबला देखने के लिए पहुंचे। ऐसे में कोहली का बेहतरीन लुक सामने आया है। टेनिस मुकाबले में उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वो पत्नी अनुष्का के साथ टेनिस का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा किसी विंबलडन के मुकाबले में पहुंचे हो। इससे पहले भी वो इस टेनिस के टूर्नामेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। 10 साल पहले ये पावर कपल टेनिस के टूर्नामेंट देखने के लिए पहुंचा था। सोशल मीडिया में कुछ फैंस ने उनकी इसी बात कर पोस्ट किया। फैंस ने सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का की साल 2015 और 2025 की तस्वीर डालकर तुलना की है। इस दौरान दोनों पूरी तरह से बदले हुए लग रहे हैं।

नोवाक को जीता बड़ा मुकाबला

जिस मैच को देखने के लिए कोहली पहुंचे थे, उसमें नोवाक जोकेविच और एलेक्स डी मीनौर के बीच मुकाबला हुआ। मैच में जोकेविच की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। पहले राउंड में 1-6 से पीछे रहे। लेकिन इसके बाद टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी ने बेहतरीन वापसी की। फिर मुकाबले को भी अपने नाम कर लिया। ये उनके लिए बड़ी जीत थी। इसके साथ ही नोवाक जोकेविच ने विंबलडन 2025 के क्वार्टर फाइनल में भी जगह पक्की कर ली।

जोकेविच की इस बेहतरीन जीत के बाद विराट कोहली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में दिग्गज खिलाड़ी की जीत पर स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में विराट कोहली ने लिखा कि 'क्या शानदार मैच रहा। ग्लेडिएटर के लिए यह हमेशा की तरह आसान काम था।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com