-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sanju Samson Broke Rohit Sharma Record Become Indian Batsman With Most Sixes In A Single Edition Of T20 World Cup
IND vs ENG: वानखेड़े में संजू सैमसन ने दिखाया रौद्र रूप, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, विराट की कर ली बराबरी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली। इस दमदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने रोहित शर्मा का एक खास रिकॉर्ड तोड़ डाला।

संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanju Samson break Rohit Sharma’s Record: संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने जिम्मेदारी निभाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों को खूब धोया। संजू ने इस मुकाबले में 42 गेंदों का सामाना करते हुए 89 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन की 89 रनों की पारी बेहद खास रही। उनकी इस पारी में कुल 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का गौरव हासिल किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कुल 16 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने 15 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 15 छक्कों के साथ शिवम दुबे हैं। उन्होंने भी इसी साल के वर्ल्ड कप में 15 छक्के लगाए हैं। वहीं, 14 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर ईशान किशन, व पांचवे पर हार्दिक पांड्या हैं। अंत में 12 छक्कों के साथ युवराज सिंह लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।
T20 WC एडिशन में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के
- 16 – संजू सैमसन, T20 World Cup 2026
- 15 – रोहित शर्मा, T20 World Cup 2024
- 15 – शिवम दुबे, T20 World Cup 2026
- 14 – ईशान किशन, T20 World Cup 2026
- 14 – हार्दिक पांड्या, T20 World Cup 2026
- 12 – युवराज सिंह, T20 World Cup 2007
A Sanju Samson Show at Wankhede 🍿 Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/lbBhfokEZK — BCCI (@BCCI) March 5, 2026
कोहली के रिकॉर्ड को बराबर किया
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट कोहली का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 89 रनों की दमदार पारी खेलकर संजू सैमसन ने उनके एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस पारी के साथ संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक ही टूर्नामेंट में दो बार 75 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि विराट कोहली ने 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में हासिल की थी।
ये भी पढ़ें: भारतीय बल्लेबाजों ने लगाई अंग्रेजों की क्लास, बना दिया नॉकआउट स्टेज का सबसे बड़ा स्कोर
सम्बंधित ख़बरें
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
इसके अलावा भारतीय टीम की ओर से टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में भी सैमसन ने कोहली की बराबरी कर ली है। दोनों खिलाड़ियों के नाम पर अब 89-89 रनों की पारी दर्ज है, जो इस बड़े मंच पर भारतीय बल्लेबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाता है।
Sanju samson broke rohit sharma record become indian batsman with most sixes in a single edition of t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














