- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Us Israel War Lpg Crisis Impact On Gondia Shiv Bhojan Thaali Kendra Left Only 195 Commercial Cylinder
गरीबों के निवाले पर खतरा! शिवभोजन केंद्र-होटल बंद होने की कगार पर, गोंदिया में केवल 195 कमर्शियल सिलेंडर बचे
Gondia LPG Crisis: खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण गोंदिया में कमर्शियल एलपीजी की भारी किल्लत हो गई है। शिवभोजन केंद्रों और होटलों के सामने अब ताला लटकने और बेरोजगारी का बड़ा संकट खड़ा है।
- Written By: आकाश मसने

शिवभोजन थाली (सोर्स: सोशल मीडिया)
LPG Crisis Impact On Shiv Bhojan Thaali: खाड़ी देशों में जारी भीषण युद्ध का असर अब भारत के छोटे शहरों की रसोई तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप होने से हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पूरे जिले में केवल 195 कमर्शियल गैस सिलेंडर बचे हैं, जिससे जिले के 50 से अधिक शिवभोजन केंद्र और सैकड़ों छोटे-बड़े होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
शिवभोजन केंद्रों पर संकट
महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘शिवभोजन योजना‘ के तहत गोंदिया में 51 केंद्र कार्यरत हैं, जहां रोजाना 5 से 6 हजार मजदूर और गरीब लोग महज कुछ रुपयों में भरपेट भोजन करते हैं। कमर्शियल गैस की किल्लत ने इन संचालकों की नींद उड़ा दी है। संचालकों का कहना है कि अगर अगले दो दिनों में सिलेंडर नहीं मिले, तो केंद्र बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। शिवभोजन केंद्र संचालक मंडल ने मांग की है कि इस योजना को ‘आपातकालीन सेवा’ में शामिल कर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कमर्शियल गैस पर बैन, डोमेस्टिक पर भी सख्ती
केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद, गैस कंपनियों ने कमर्शियल सप्लाई को अस्थायी रूप से रोक दिया है ताकि घरेलू (Domestic) ग्राहकों को समस्या न हो। हालांकि, डोमेस्टिक गैस के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 21 के बजाय 25 दिनों का इंतजार करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
एट्रोसिटी कानून में होगा अहम बदलाव, अब जांच के बाद ही होगी गिरफ्तारी
करदाताओं को ‘बड़ी’ राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
दूषित जलापूर्ति पर महायुति आक्रामक, जल केंद्र का निरीक्षण, भाजपा-शिवसेना ने नगर परिषद को दी चेतावनी
गड़चिरोली में 17 रेत घाटों की नीलामी रद्द, कम बोली के चलते जिलाधिकारी का बड़ा फैसला
प्रशासन का पक्ष
गोंदिया के जिला आपूर्ति अधिकारी सतीश अगड़े ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण सुचारू है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर को लेकर शासन के अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में 21 वितरक हैं और लगभग 3 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ता हैं। जहां रोजाना 4,900 से अधिक घरेलू सिलेंडर बांटे जाते हैं, वहीं कमर्शियल सिलेंडर की मांग के मुकाबले स्टॉक न के बराबर रह गया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 17 से 20 मार्च तक विदर्भ-मराठवाडा में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
होटल उद्योग में बेरोजगारी का डर
होटल मालिकों का कहना है कि उनके पास केवल 2 से 4 दिनों का बैकअप बचा है। यदि सप्लाई शुरू नहीं हुई तो न केवल व्यवसाय ठप होगा, बल्कि होटलों में काम करने वाले हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। स्थानीय व्यापारियों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
Us israel war lpg crisis impact on gondia shiv bhojan thaali kendra left only 195 commercial cylinder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ये चैरिटी मैच नहीं है…लिटन दास ने सलमान आगा की बोलती की बंद, रनआउट पर ‘खेल भावना’ के रोने का दिया करारा जवाब
Mar 14, 2026 | 06:23 PM‘मुश्किल वक्त में हमेशा साथ खड़े रहे…’, आमिर खान के जन्मदिन पर सायरा बानो ने भावुक पोस्ट कर याद किए खास पल
Mar 14, 2026 | 06:19 PMएट्रोसिटी कानून में होगा अहम बदलाव, अब जांच के बाद ही होगी गिरफ्तारी
Mar 14, 2026 | 06:17 PMईरान ने UAE को दी आखिरी वार्निंग! तुरंत छोड़ें अमेरिकी ठिकाने और बंदरगाह, कभी भी हो सकता है बड़ा हमला
Mar 14, 2026 | 06:16 PMप्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध गड़चिरोली: 78% जंगल, कई पर्यटन स्थल, लेकिन विकास अब भी अधूरा
Mar 14, 2026 | 06:14 PMमार्च में इस दिन से क्यों बंद हो जाएंगे सारे शुभ काम? जानिए क्या है मीन संक्रांति 2026
Mar 14, 2026 | 06:12 PMSRH की ये टेंशन…विस्फोटक बल्लेबाजी तो ठीक, लेकिन ये 3 कमजोरियां बिगाड़ सकती हैं सनराइजर्स हैदराबाद का खेल
Mar 14, 2026 | 06:04 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM













