- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Yeola Water Supply Contamination Bjp Shiv Sena Inspection Water Treatment Plant
दूषित जलापूर्ति पर महायुति आक्रामक, जल केंद्र का निरीक्षण, भाजपा-शिवसेना ने नगर परिषद को दी चेतावनी
Yeola Water Crisis: येवला शहर में दूषित जलापूर्ति की शिकायतों के बाद भाजपा और शिवसेना के महायुति पदाधिकारियों ने जल शुद्धीकरण केंद्र का निरीक्षण कर नगर परिषद को तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे

Yeola Eater Crisis (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yeola Water Supply Contamination: येवला शहर में पिछले कुछ दिनों से हो रही गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति के कारण नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के पदाधिकारियों ने नगर परिषद के मुख्य जल शुद्धीकरण केंद्र और पंपिंग स्टेशन का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने पाया कि कई स्थानों पर तकनीकी खामियां मौजूद हैं। उन्होंने नगर परिषद के संबंधित विभाग को कड़े निर्देश दिए कि शहर में जहां भी पाइपलाइन फूटी हुई है या वाल्व में तकनीकी खराबी है, वहां युद्धस्तर पर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
युद्धस्तर पर मरम्मत के निर्देश
पदाधिकारियों ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर की जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सभी तकनीकी खामियों को जल्द से जल्द दूर कर नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
एट्रोसिटी कानून में होगा अहम बदलाव, अब जांच के बाद ही होगी गिरफ्तारी
करदाताओं को ‘बड़ी’ राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
गड़चिरोली में 17 रेत घाटों की नीलामी रद्द, कम बोली के चलते जिलाधिकारी का बड़ा फैसला
गरीबों के निवाले पर खतरा! शिवभोजन केंद्र-होटल बंद होने की कगार पर, गोंदिया में केवल 195 कमर्शियल सिलेंडर बचे
महायुति के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित
महायुति के पदाधिकारियों के सख्त रुख को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगले कुछ दिनों के भीतर सभी मरम्मत कार्य पूरे कर जलापूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: यातायात नियम तोड़ने पर सख्ती: संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, 315 रिक्शा चालकों पर कार्रवाई
इस अवसर पर शिवसेना के दल नेता गणेश शिंदे, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व स्वीकृत पार्षद समीर समदड़िया, शिवसेना शहर प्रमुख विशाल परदेशी, शिवसेना जिला उपप्रमुख अमोल शिंदे, भाजपा तहसील प्रमुख नानासाहेब लहरे, अक्षय राजपूत सहित महायुति के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Yeola water supply contamination bjp shiv sena inspection water treatment plant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ये चैरिटी मैच नहीं है…लिटन दास ने सलमान आगा की बोलती की बंद, रनआउट पर ‘खेल भावना’ के रोने का दिया करारा जवाब
Mar 14, 2026 | 06:23 PM‘मुश्किल वक्त में हमेशा साथ खड़े रहे…’, आमिर खान के जन्मदिन पर सायरा बानो ने भावुक पोस्ट कर याद किए खास पल
Mar 14, 2026 | 06:19 PMएट्रोसिटी कानून में होगा अहम बदलाव, अब जांच के बाद ही होगी गिरफ्तारी
Mar 14, 2026 | 06:17 PMईरान ने UAE को दी आखिरी वार्निंग! तुरंत छोड़ें अमेरिकी ठिकाने और बंदरगाह, कभी भी हो सकता है बड़ा हमला
Mar 14, 2026 | 06:16 PMप्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध गड़चिरोली: 78% जंगल, कई पर्यटन स्थल, लेकिन विकास अब भी अधूरा
Mar 14, 2026 | 06:14 PMमार्च में इस दिन से क्यों बंद हो जाएंगे सारे शुभ काम? जानिए क्या है मीन संक्रांति 2026
Mar 14, 2026 | 06:12 PMSRH की ये टेंशन…विस्फोटक बल्लेबाजी तो ठीक, लेकिन ये 3 कमजोरियां बिगाड़ सकती हैं सनराइजर्स हैदराबाद का खेल
Mar 14, 2026 | 06:04 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM













