-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Change Pitch Of Leeds During Third Test Ind Vs Eng
इंग्लैंड ने ये क्या कर दिया! लॉर्ड्स टेस्ट में पिच के लिए कर दी बड़ी प्लानिंग
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
एजबेस्टन टेस्ट में Team India से हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स कहा था कि पिच भारतीय टीम के अनुकूल थी। अब लॉर्ड्स में होने वाले मुकाबले के लिए पिच में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ब्रैंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स (फोटो- सोशल मीडिया)
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया से इंग्लैंड सीरीज में काफी उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। कुल मिलाकर ये सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर आ चुकी है। पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड तो दूसरे मैच में भारत ने एतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद अब तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला जाना है।
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुवाई में 336 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने पिच को लेकर बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि एजबेस्टन की पिच टीम इंडिया के मुफीद थी। अब तीसरे टेस्ट में पिच को लेकर इंग्लैंड टीम की बड़ी प्लानिंग सामने आ रही है।
लॉर्ड्स में इंग्लैंड का पिच ‘प्लान’
ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मूताबिक इंग्लैंड टीम के कोच ब्रैंडम मैकुलम ने लॉर्ड्स की पिच के लिए अधिक गति और उछाल के साथ साइडवेज मूवमेंट की मांग की है। उन्होंने ये मांग एमसीसी के मुख्य ग्राउंड्स मैन मैकडरमॉट से की है। इंग्लिश कोच मैकुलम में एजबेस्टन में टीम इंडिया की जीत के बाद कहा था कि अगल मुकाबला रोमांचक होगा, लेकिन इसके लिए पिच से थोड़ी बहुत मदद चाहिए होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
WTC फाइनल 2025 का हो चुका है मुकाबला
भारत-इंग्लैंड से पहले लॉर्ड्स के मैदान पर पिछले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला गया था। ये मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था। इस दौरान साउथ अफ्रीका ने खिताब जीता था। डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 के मुकाबले में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था।
लंदन पहुंची टीम इंडिया
तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया लंदन पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के लंदन पहुंचने की जानकारी बीसीसीआई ने दी। बोर्ड ने अपने आधिकारिक अकाउंट से सभी खिलाड़ियों की फोटो शेयर की। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों में खुशी देखी गई। ये एजबेस्टन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत का आत्मविश्वास था।
वियान मुल्डर का बड़ा खुलासा, इसलिए नहीं तोड़ा ब्रायन लारा के 400 रनों का रिकॉर्ड
तीसरे टेस्ट के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह की एंट्री होगी। मैनेजमेंट के द्वारा पहले ही बता दिया गया था कि बुमराह सीरीज के तीन मैचों में उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था। एजबेस्टन टेस्ट में जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि तीसरे टेस्ट में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
Change pitch of leeds during third test ind vs eng
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Aug 05, 2026 | 12:32 PMछतरपुर में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, गर्ल्स टॉयलेट इस्तेमाल करने सहित लगाए गंभीर आरोप
Aug 05, 2026 | 12:27 PMकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक
Aug 05, 2026 | 12:26 PMकपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
Aug 05, 2026 | 12:25 PMप्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
Aug 05, 2026 | 12:25 PMGraveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMविठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
Aug 05, 2026 | 12:11 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













