IPL इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 की लिस्ट में चार भारतीय, जानें कौन है पहले नंबर पर

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 771 चौके लगाए हैं। शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे टॉप-5 में शामिल हैं। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से शुरू होगी।
Most Fours in IPL History:
एआई फोटो
Published on
Updated on

Most Fours in IPL History: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। अब तक आईपीएल के 18 सीजन हो चुके हैं। अब सबकी नजरें 19वें सीजन पर टिकी हुई है। 18 सीजन में कई रिकॉर्ड बने है और कई रिकॉर्ड टूटे है। आईपीएल ने इन 18 सीजन में सबसे ज्यादा चौका लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने पिछले सीजन ही यह उपलब्धि हासिल की थी।

टूर्नामेंट के इतिहास में विराट कोहली के नाम कुल 771 चौके हैं। वो चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भारत के शिखर धवन, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, चौथे नंबर पर रोहित शर्मा और पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे शामिल है। सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी बल्लेबाज शामिल है।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी

रैंक बल्लेबाज का नाम IPL मैच रन चौके (Fours)
1 विराट कोहली 267 8661 771
2 शिखर धवन 222 6769 768
3 डेविड वॉर्नर 184 6565 663
4 रोहित शर्मा 272 7040 640
5 अजिंक्य रहाणे 198 5032 514
6 सुरेश रैना 205 5528 506

विराट कोहली: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने इस लीग में खेले 267 मुकाबलों में अब तक कुल 771 चौके लगाए हैं। विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक और अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वह इस लीग में 8 शतक और 63 अर्धशतक लगा चुके हैं।

शिखर धवन: आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेले 222 मुकाबलों में 768 चौके लगाए हैं। धवन आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी सीजन पंजाब किंग्स की ओर से साल 2024 में खेला था।

डेविड वॉर्नर: डेविड वॉर्नर की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे दमदार बल्लेबाजों में की जाती है। वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में खेले 184 मुकाबलों में 663 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया है।

रोहित शर्मा: आईपीएल में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। रोहित इस लीग में खेले 272 मुकाबलों में 640 चौके लगा चुके हैं। रोहित की गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में होती है। उन्होंने अपनी अगुवाई में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया।

अजिंक्य रहाणे: अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। रहाणे आईपीएल में खेले 198 मुकाबलों में अब तक 514 चौके लगा चुके हैं। आईपीएल 2025 में रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी। हालांकि, उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम 14 में से सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com