-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Saff U17 Championship Indian Blue Colts Beat Pakistan By 3 2
SAFF U-17 Championship में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की
- Written By: उज्जवल सिन्हा
SAFF U-17 Championship: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब 25 सितंबर को सेमीफाइनल में बांग्लादेश से सामना होगा।

भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
IND vs PAK, SAFF U-17 Championship: भारत ने सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप के बेहद रोमांचक मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सोमवार को यहां 3-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। कोलंबो के रेसकोर्स इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन भारत के रहान अहमद ने 63वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर टीम को जीत दिला दी।
मैच के दौरान पाकिस्तान के मोहम्मद अब्दुल्ला का विवादास्पद जश्न चर्चा का विषय बन गया। दोनों टीमों के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद यह मुकाबला औपचारिक हो गया था। भारत ने मैच के 31वें मिनट में डल्लालमुओन गांगटे के गोल से बढ़त बना ली।
पाकिस्तान ने 43वें मिनट में अब्दुल्ला द्वारा पेनल्टी को गोल में बदलकर बराबरी की। गोल करने के बाद वह अपने साथियों के साथ एक अनोखे जश्न में चाय पीने की नकल करने लगा। उसका यह जश्न हालांकि पाकिस्तान के लिए ही भारी पड़ गया क्योंकि भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
भारत का ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन
- भारत बनाम मालदीव – जीत 6-0
- भारत बनाम भूटान – जीत 1-0
- भारत बनाम पाकिस्तान – जीत 3-2
ऐसा रहा मुकाबले का हाल
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। भारत ने पहले हाफ में बेहतर तालमेल और पासिंग के जरिए पाकिस्तान की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाया। 31वें मिनट में डैनी सिंह वांगखेम की शानदार ड्रिब्लिंग के बाद मिला क्रॉस डाललमूअन गांगटे ने गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।
हालांकि 43वें मिनट में भारत की डिफेंस में चूक हुई और थोंगगौमांग टौथांग की फाउल पर पाकिस्तान को पेनल्टी मिल गई, जिसे मुहम्मद अब्दुल्ला ने गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया।
यह भी पढ़ें: Watch: पाकिस्तान पर जीत के बाद तिलक वर्मा ने क्यों छुए टीम स्टाफ रघु के पैर, BCCI ने शेयर किया VIDEO
दूसरे हाफ में भारत ने फिर से आक्रमण तेज किया। 63वें मिनट में टौथांग के सटीक पास पर गुनलेइबा वांगखैराकपम ने बढ़त दिलाते हुए स्कोर 2-1 कर दिया। लेकिन पाकिस्तान ने हार नहीं मानी। 70वें मिनट में भारतीय गोलकीपर मनशज्योति बरूआ की एक चूक से हमजा यासिर ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।
73वें मिनट में मैच का निर्णायक क्षण आया, जब आज़लान शाह की कोशिश को पाकिस्तानी गोलकीपर साअमर रज्जाक ने तो रोक लिया, लेकिन गेंद रहान अहमद के पास पहुंच गई। रहान ने रक्षापंक्ति को छकाते हुए शानदार गोल कर भारत को 3-2 से बढ़त दिला दी, जो अंत तक कायम रही।
Saff u17 championship indian blue colts beat pakistan by 3 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMप्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 08:46 PM‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
Jul 09, 2026 | 08:44 PMइतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














