-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indias Likely Squad For 2 Match Test Series Against West Indies
वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज में मिलेगा मौका
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India's Likely Squad vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की घोषणा जल्द की जाएगी। इस टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर और सरफराज खान की वापसी हो सकती है।

भारतीय टेस्ट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India’s Likely Squad Against West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही भारतीय टीम की ऐलान होने वाली है। वेस्टइंडीज की टीम भारतीय दौर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज़ का पहला मैच 2 से 6 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और दूसरा टेस्ट मैच 10 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई अगले एक- दो दिनों में टीम की घोषणा करेगी। शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, उपकप्तान ऋषभ पंत इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है। वो चोट से रिकवर हो रहे हैं। पंत को इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी। जिसके बाद वो सीरीज के पांचवें मुकाबले से बाहर हो गए थे।
गिल टी20 के बाद खेलेंगे टेस्ट
शुभमन गिल, इस समय एशिया कप खेल रहे हैं। एशिया कप के बाद वो सीधे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। गिल की कप्तानी में भारतीय टीम पहली घरेलू सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज में इंग्लैंड दौरे की टीम से कई बदलाव किए जाएंगे। जसप्रीत बुमराह को लेकर भी कई सवाल है। करुण नायर को अब शायद ही भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिले।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
इन खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी जगह
इंग्लैंड दौरे की टीम से अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, करुण नायर, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर को बाहर किया जाएगा। जबकि इन खिलाड़ियों की जगह श्रेयस अय्यर और सरफराज खान की वापसी हो सकती है। सभी की निगाहें श्रेयस अय्यर पर टिकी है। जिन्हें इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप में भी शामिल नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से कप्तान टेम्बा बावुमा हुए बाहर
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की टीम हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को एकदिवसीय मैचों के लिए शामिल किया गया है। इसलिए उन्हें टेस्ट मैचों के लिए चुने जाने की संभावना ना के बराबर है। तेज गेंदबाज में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ही चयनकर्ता की पहली पसंद होंगे। वहीं स्पिनर्स के रूप में रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को शामिल किया जाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, बी साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
Indias likely squad for 2 match test series against west indies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
Jul 09, 2026 | 09:42 PMCMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
Jul 09, 2026 | 09:37 PMशिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
Jul 09, 2026 | 09:37 PMUP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PMSPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM














