-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Pm Narendra Modi Met And Addressed Athletes Of Paris Olympics 2024
पीएम नरेंद्र मोदी ने की पेरिस ओलंपिक 2024 के खिलाड़ियों मुलाकात, खिलाड़ियों ने की मन की बात
- Written By: प्रिया जैस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों से की खास मुलाकात। खिलाड़ियों से खास बातचीत कर उन्हे संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका हौसला बढ़ाया और मेडलिस्ट खिलाड़ियों की तारीफ भी की। उन्होंने खिलाड़ियों से उनसे मन की बात की।

नरेंद्र मोदी (सौजन्य-एक्स)
दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के खिलाड़ियों के साथ खास बातचीत की और उन्हें संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका हौसला बढ़ाया और मेडलिस्ट खिलाड़ियों की तारीफ भी की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “…खेल ऐसा क्षेत्र है जहां कोई हारता नहीं है बल्कि सीखता है। जो हार गए हैं उन्हें ये नहीं सोचना है कि वह पीछे रह गए हैं। आप बहुत कुछ सीखकर आए हैं..”
नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों की बढ़ाई करते हुए कहा खेलो इंडिया के 28 खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था। भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट पहली भारतीय जो कुश्ती के फाइनल तक पहुंची है। उन्होंने भारत के पेरिस ओलंपिक के मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, अमन सेहरावत, सरबजोत सिंह, भारतीय हॉकी टीम, स्वप्निस कुसाले की तारीफ की।
#WATCH | PM Narendra Modi interacted with the Indian contingent that participated in #ParisOlympics2024, at his residence. pic.twitter.com/FVehrABTCh — ANI (@ANI) August 16, 2024
यह भी पढ़ें- रोहित और विराट के बिना दलीप ट्रॉफी से ये खिलाड़ी करेंगे क्रिकेट में वापसी, जानें टीम स्क्वाड
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
पीएम ने अपने संबोधन में कहा, खेलों के लिए बजट बढ़ाया जा रहा है। कंपीटीशन बढ़ता जा रहा है, ऐसे में हम खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास फेसिलिटी देने का प्रयास हमारी ओर से किया जा रहा है। भरोसे का प्रतीक है जो देश अपनी युवी पीढी पर बहुत ज्यादा भरोसा है। पिछली बार की तरह इस बार भी बेटियों ने देश का नाम बढ़ाया है।
पीएम ने की बातचीत
पीएम मोदी ने भारतीय दल से बातचीत करते हुए कहा, “आप सभी का यहां होना सम्मान की बात है…पीआर श्रीजेश ने साबित कर दिया कि उन्हें ‘द वॉल’ क्यों कहा जाता है। पदक जीतने वाले सभी लोगों और यहां तक कि एक अंक से हारने वालों ने भी दोहराया कि यह गाथा तब तक नहीं रुकेगी जब तक वे स्वर्ण नहीं जीत लेते।”
मनु भाकर ने कहा
निशानेबाज मनु भाकर, जिन्होंने ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया, ने कहा कि पीएम मोदी ने उनका बहुत हौसला बढ़ाया। मनु भाकर ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगा कि पदक जीतने के बाद मुझे प्रधानमंत्री सर का फोन आया। उन्होंने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया।”
यह भी पढ़ें- PKL इतिहास में पहली बार ये रहे सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों की लिस्ट में हुए शामिल, जानें पूरी सूची
लक्ष्य ने साझां किया अनुभव
इसके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कोच प्रकाश पादुकोण के साथ अपने प्रशिक्षण के बारे में बताया। “प्रकाश सर ने ओलंपिक में मैचों के दौरान मेरा फोन लिया और कहा कि टूर्नामेंट के अंत तक तुम्हें यह नहीं मिलेगा। इस पूरी यात्रा में बहुत से लोगों ने मेरा साथ दिया। पेरिस में दौड़ने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। यह थोड़ा दुखद था क्योंकि मैं पदक जीतने के बहुत करीब पहुंच गया था, लेकिन जीत नहीं सका। मैं भविष्य में और बेहतर करने की कोशिश करूंगा,” शटलर ने कहा।
श्रीजेश ने बताया संन्यास की वजह
पूर्व भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भी अपने सफ़र के बारे में बात की और कहा, “मैं पिछले कुछ सालों से संन्यास लेने के बारे में सोच रहा था। मैं 2002 में शिविर में शामिल हुआ और 2004 में जूनियर स्तर पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। मैंने तब से खेला है और 20 साल तक देश का प्रतिनिधित्व किया है, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे अच्छे स्तर पर खेल से संन्यास ले लेना चाहिए, इसलिए ओलंपिक वह मंच था। यह हमारे लिए कठिन था क्योंकि हम सेमीफाइनल हार गए थे। हमारी ए टीम पेरिस गई और हमने सोचा कि हम स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। कांस्य पदक मैच से पहले, हर खिलाड़ी ने कहा कि हमें श्री भाई के लिए खेलना है।”
Pm narendra modi met and addressed athletes of paris olympics 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














