भारत जैसा कोई नहीं...अमेरिकी दूत ने बांध तारीफों का पुल, PM मोदी-ट्रंप की दोस्ती को बताया खास

India US Trade Deal: सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को आपसी विश्वास पर आधारित बताया और भारत को अमेरिका की नई पहल पैक्स सिलिका में पूर्ण सदस्य बनने का अगले महीने आमंत्रण देने की घोषणा की।
Sergio Gor on India-US Relations
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sergio Gor on India-US Relations: भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभालने के बाद सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को लेकर एक अहम और दूरगामी बयान दिया है। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बताते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित है।  इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत दोस्ती का भी विशेष रूप से जिक्र किया। सर्जियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती पूरी तरह वास्तविक है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ट्रंप का “Dear Friend” बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच गहरा आपसी सम्मान और भरोसा है।

भारत को लेकर सर्जियो के बयान के मायने

अपने बयान में सर्जियो गोर ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाली नई वैश्विक रणनीतिक पहल पैक्स सिलिका (Pax Silica) में भारत को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए अगले महीने औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इस कदम को दोनों देशों के बीच तकनीक, सप्लाई चेन और रणनीतिक सहयोग के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पैक्स सिलिका क्या है? गोर ने बताया कि पैक्स सिलिका एक नई अमेरिकी पहल है, जिसे पिछले महीने शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा इनपुट, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विकास और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी एक सुरक्षित, भरोसेमंद और नवाचार-आधारित सिलिकॉन सप्लाई चेन तैयार करना है। यह पहल वैश्विक स्तर पर तकनीकी आत्मनिर्भरता और रणनीतिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इस पहल में पहले ही जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और इजरायल जैसे प्रमुख देश शामिल हो चुके हैं। अब भारत को भी इस समूह का पूर्ण सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जो भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत है।

कौन है सर्जियो गोर?

सर्जियो गोर अमेरिका के राजनीतिक रणनीतिकार और ट्रंप के करीबी सहयोगी हैं। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के लिए काम किया और व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण पद संभाला। जनवरी 2026 में वे भारत में अमेरिकी राजदूत बने, और भारत अमेरिका रणनीतिक साझेदारी व नई वैश्विक पहल पैक्ससिलिका में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com