स्पोर्ट्स डेस्क: प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 का अब कुछ ही मुकाबला शेष बचा हुआ है। इस सीजन में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस लीग का आखिरी चरण पुणे में खेला जा रहा है। पीकेएल 11 में अभी तक 116 मैच खेले जा चुके हैं। आज खेले गए मुकाबले में दबंग दिल्ली ने बंगाल वारियर्स ने 22 पॉइंट्स से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। वहीं पटना पाइरेट्स ने पुनेरी पलटन को 5 अंकों से हराकर प्लेऑफ के लिए दावेदारी मजबूत कर दी है।
दबंग दिल्ली ने बंगाल वारियर्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। दबंग दिल्ली के बंगाल वारियर्स को 22 अंकों से शिकस्त दी। दबंग दिल्ली ने फुल टाइम तक 47 पॉइंट्स हासिल किए। जबकि बंगाल की टीम फुल टाइम तक 25 अंक ही अर्जित कर सकी। दबंग दिल्ली के लिए आशु मलिक ने सुपर-10 के सहारे 17 अंक प्राप्त किए। उसके अलावा योगेश ने 9 और आशीष ने 5 अंक प्राप्त किए। वहीं बंगाल वारियर्स के लिए विश्वास एस ने 8, नितेश कुमार ने 5 और फजल अंत्राचली ने 4 पॉइंट्स प्राप्त किए।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पटना पाइरेट्स ने पुनरी पलटन को 5 अंकों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ पटना प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गई है। पटना पाइरेट्स ने फुल टाइम में 37 अंक बटोरे। वहीं पुनेरी पलटन ने फुल टाइम तक 32 अंक ही हासिल कर सकी। पटना के लिए एक-बार फिर देवांक और अयान की जोड़ी चली। देवांक ने सुपर-10 के सहारे 11 पॉइंट्स बटोरे। वहीं अयान ने 9 और शुभम शिंदे ने 5 पॉइंट्स हासिल किए। पुनेरी पलटन के लिए अबिनेश नादाराजन ने 7, आकाश शिंदे ने 6, अमन ने 6 और पंकज ने 5 पॉइंट्स हासिल किए।
पोज़िशन | टीम | खेले गए (P) | जीते (W) | हारे (L) | टाई (T) | स्कोर अंतर (Score Diff) | फॉर्म (Form) | अंक (Pts) |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | हरियाणा स्टीलर्स Q | 20 | 15 | 5 | 0 | 102 | L, W, W, W, L | 78 |
2 | दबंग दिल्ली केसी Q | 20 | 11 | 5 | 4 | 69 | W, W, W, W, T | 71 |
3 | पटना पाइरेट्स | 19 | 12 | 6 | 1 | 95 | W, W, W, L, W | 68 |
4 | यूपी योद्धा | 19 | 10 | 6 | 3 | 40 | W, T, W, T, W | 64 |
5 | यू मुंबा | 19 | 10 | 7 | 2 | 18 | L, W, L, T, W | 61 |
6 | तेलुगु टाइटन्स | 20 | 11 | 9 | 0 | -48 | W, L, L, W, L | 60 |
7 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 19 | 10 | 7 | 2 | 45 | W, W, L, T, W | 59 |
8 | पुनेरी पलटन | 20 | 8 | 9 | 3 | 63 | L, W, L, L, L | 55 |
9 | तमिल थलाइवास | 19 | 6 | 12 | 1 | -15 | L, L, L, W, L | 40 |
10 | बंगाल वारियर्स | 19 | 5 | 11 | 3 | -73 | L, T, W, L, W | 40 |
11 | गुजरात जायंट्स | 19 | 5 | 12 | 2 | -102 | L, L, W, L, T | 35 |
12 | बेंगलुरु बुल्स | 19 | 2 | 16 | 1 | -194 | L, L, L, T, L | 19 |