- Hindi News »
- Sports »
- Ms Dhoni To Spend Rs 10 Lakh Before Ipl 2026 Madras High Court Order In Defamation Case
T20 World Cup 2026 Points Table: अंकतालिका में उलटफेर, इटली की जीत ने पॉइंट्स टेबल में पैदा की खलबली
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत के साथ इटली अंक तालिका में इंग्लैंड से आगे निकल गया, जबकि इंग्लैंड चौथे स्थान पर खिसक गया।
- Written By: संजय बिष्ट

इटली क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-सी का मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला रहा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर अंक तालिका का समीकरण ही बदल दिया। इस जीत के बाद ग्रुप-सी की पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला और इंग्लैंड की टीम को भी इसका नुकसान उठाना पड़ा।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हिस्सा ले रही इटली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ मैच जीता बल्कि अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं इंग्लैंड की टीम एक पायदान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गई, जिससे उनके सुपर-8 में पहुंचने की राह कठिन होती नजर आ रही है। नेपाल की टीम लगातार दो मैच हारने के बाद तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है।
ग्रुप-सी की अंक तालिका का ताजा हाल
ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज की टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। उन्होंने अपने शुरुआती मुकाबलों में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को हराकर बढ़त हासिल की है। स्कॉटलैंड की टीम ने इटली के खिलाफ जीत दर्ज की थी, हालांकि वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण वह दूसरे स्थान पर कायम है। इटली की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड के भी दो अंक हैं, लेकिन उनका नेट रनरेट खराब होने के कारण वे चौथे स्थान पर हैं। ऐसे में इंग्लैंड के लिए आगामी मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं, क्योंकि अगली हार उनकी सुपर-8 की उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
माइकल वॉन ने चुना IPL इतिहास का सबसे अच्छा बल्लेबाज, क्रिस गेल-रोहित शर्मा नहीं, इस दिग्गज को बताया सबसे बेस्ट
शिवम दुबे ने क्यों चुना ट्रेन का सफर, वर्ल्ड कप जीतने के बाद घर जाने के लिए क्यों उठाया ये कदम? तोड़ी चुप्पी
आईपीएल 2026 में 25.20 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन, फिर भी कट जाएंगे पैसे, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?
तो इस दिन होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, पिता तूफानी सरोज ने दिया ये बड़ा अपडेट
नेपाल के खिलाफ इटली की ऐतिहासिक जीत
नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इटली के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इटली ने बेहद आसानी से हासिल कर लिया। इटली की टीम ने 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य पूरा कर लिया, जो टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में एक शानदार उपलब्धि मानी जा रही है। इटली की ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और नेपाल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। जस्टिन मॉस्का ने नाबाद 60 रन बनाए, जबकि एंथनी मॉस्का ने भी नाबाद 62 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
गेंदबाजों का योगदान और आगे की राह
इस मुकाबले में गेंदबाजी में भी इटली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कृष्ण कालूगमागे ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके प्रदर्शन ने नेपाल की बल्लेबाजी को सीमित स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भाईयों की पहली जोड़ी बनी
इस जीत के साथ इटली ने यह साबित कर दिया कि वह टूर्नामेंट में किसी भी टीम को चुनौती दे सकती है। वहीं इंग्लैंड और नेपाल के लिए आगे का सफर अब ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है। ग्रुप-सी में सुपर-8 की दौड़ अब और रोमांचक हो चुकी है, जहां हर मैच अंक तालिका की तस्वीर बदल सकता है।
Ms dhoni to spend rs 10 lakh before ipl 2026 madras high court order in defamation case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नया नागपुर प्रोजेक्ट या किसानों से धोखा? 1710 एकड़ जमीन पर अधिग्रहण का सस्पेंस, अधर में लटका हजारों का भविष्य
Mar 19, 2026 | 11:40 AMअमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री के घर के ऊपर उड़ता दिखा संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप, रुबियो-हेगसेथ हुए अंडरग्राउंड
Mar 19, 2026 | 11:39 AMहवा में उछल गई बैलगाड़ी, जलगांव की सड़क पर भयानक हादसा, चलती बस ने मारी टक्कर
Mar 19, 2026 | 11:39 AMजब से चायवाला हिंदुस्तान में…नरेंद्र मोदी के PM बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, धुरंधर मूवी का सीन वायरल
Mar 19, 2026 | 11:37 AMबच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, जालना में स्कूल बसों पर RTO की कार्रवाई; 119 वाहनों पर जुर्माना
Mar 19, 2026 | 11:35 AMकोहमारा-देवरी फ्लाईओवर पर ‘नो एंट्री’! अनुभवी ठेकेदार ही करेंगे काम, नागरिकों ने NHAI को दी दो टूक चेतावनी
Mar 19, 2026 | 11:17 AMDhurandhar 2 Public Response: थिएटर में गूंजे तालियां और सीटी, ‘धुरंधर 2’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
Mar 19, 2026 | 11:17 AMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM














