- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Nhai Nh53 Kohmara Devri Flyover Tender Experienced Contractor Demand 2026
कोहमारा-देवरी फ्लाईओवर पर ‘नो एंट्री’! अनुभवी ठेकेदार ही करेंगे काम, नागरिकों ने NHAI को दी दो टूक चेतावनी
NHAI NH-53 Flyover: कोहमारा-देवरी फ्लाईओवर निर्माण। अनुभवी कंपनियों को ही मिले ठेका! NHAI को स्थानीय नागरिकों की चेतावनी। पुराने घटिया कामों को लेकर जनता में भारी रोष।
- Written By: प्रिया जैस

कोहमारा-देवरी उड़ानपुल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Kohmara-Devri Construction: मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 पर कोहमारा-देवरी में उड्डान पुल निर्माण करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन स्थानीय नागरिकों की जोरदार मांग है कि यह प्रक्रिया किसी अनुभवी और गुणवत्तापूर्ण कंपनी को दी जाए। नागरिकों ने बताया कि पहले देवरी घाट, शशिकरण घाट, साकोली और सौंदड़ परिसर में हाईवे के काम में कुछ कंपनियों ने बहुत धीरे काम किया।
इस वजह से लोगों को कई वर्षों तक यातायात जाम, धूल की समस्या और हादसों का खतरा उठाना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सौंदड़ परिसर में रुके हुए कामों से लोगों में रोष व्याप्त है। मासूलकसा घाट और शशिकरण घाट परिसर में पुलों का बह जाना, सड़कों का बार-बार टूटना और पियर कैप में दरारें जैसी गंभीर कमियां सामने आईं।
टूटी सड़क अभी भी अधूरी
लोगों ने कहा कि मासूलकसा घाट में टूटी सड़क अभी भी पूरी ठिक नहीं हुई है, जो प्रशासन की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है। इस पृष्ठभूमि में, लोगों ने यह कड़ा रुख अपनाया है कि कोहमारा-देवरी उड़ानपुल जैसा महत्वपूर्ण प्रकल्प उन कंपनियों को नहीं दिया जाना चाहिए जो काम में ढिलाई बरत रही हैं या खराब क्वालिटी का काम कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया तहसील को मिली 1 लाख से ज्यादा किताबें, अन्य तहसीलों में जल्द आपूर्ति
मक्का बेचकर भी खाली हाथ हैं अन्नदाता! खरीदी के कई सप्ताह बाद एक भी किसान को नहीं हुआ भुगतान
Kharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
गोंदिया में 4 महीनों में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत, 16 ब्लैकस्पॉट बने हादसों के केंद्र
यह भी पढ़ें – शिवसेना UBT का ढहा किला, अकोला जिला प्रमुख समेत 4 पार्षदों ने एक साथ छोड़ी पार्टी, एकनाथ शिंदे का थामा हाथ
कंपनी से कमीशन लेकर काम न दें
जिस कंपनी को फ्लाईओवर बनाने का अनुभव है, उसे NHAI द्वारा काम दिया जाए। कोहमारा व देवरी में फ्लाईओवर का काम किसी भी कंपनी को कमीशन लेकर नहीं दिया जाए। अन्यथा जन आंदोलन किया जाएगा।
– महेश डुंभरे, पूर्व उपजिला प्रमुख, शिवसेना युवासेना, गोंदिया
दोबारा गलती पर करेंगे तीव्र आंदोलन
मांग है कि देवरी घाट, शशिकरण घाट और मोहघाटा परिसर में पहले काम कर चुकी संबंधित कंपनियों को दोबारा मौका न दिया जाए। लोगों ने NHAI प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि अगर यही गलतियां दोबारा हुईं तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। कोहमारा और देवरी परिसर की एकमत मांग है कि लोगों की जिंदगी से जुड़े इस प्रकल्प में बिना किसी समझौता के किसी अनुभवी और गुणवत्तापूर्ण कंपनी को ठेका दिया जाए।
Nhai nh53 kohmara devri flyover tender experienced contractor demand 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
May 25, 2026 | 10:20 AMUPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप! चारबाग स्टेशन पर परिचित ने जाल में फंसाया, फिर बनाया शिकार
May 25, 2026 | 10:17 AMबकरीद से पहले महाराष्ट्र सरकार सख्त, गौ तस्करी करने वालों पर चलेगा बुलडोजर
May 25, 2026 | 10:16 AMShare Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
May 25, 2026 | 10:05 AMविरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
May 25, 2026 | 09:59 AMसंभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
May 25, 2026 | 09:56 AMशादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
May 25, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














