Dhurandhar 2 Twitter Review: थिएटर में गूंजे तालियां और सीटी, ‘धुरंधर 2’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Dhurandhar 2 Public Reaction: ‘धुरंधर 2’ को X पर फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। दमदार एक्शन और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि धीमी शुरुआत पर सवाल उठे हैं।
Ranveer Singh Dhurandhar 2 X Review reaction Bollywood Twitter review
धुरंधर 2 की ट्विटर समीक्षा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 X Review: ‘धुरंधर 2’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। रणवीर सिंह और आदित्य धर की इस फिल्म को लेकर फैंस लगातार X (ट्विटर) पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। चार घंटे लंबी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने दर्शकों को जहां जबरदस्त एक्शन दिया, वहीं इसका क्लाइमैक्स भी चर्चा का विषय बन गया है।

फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और मेकिंग की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म देशभक्ति से भरपूर है और बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बना सकती है। कई दर्शकों ने रणवीर सिंह के ‘बीस्ट मोड’ अवतार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर की सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी है। वहीं सारा अर्जुन और अन्य कलाकारों को भी सराहा जा रहा है।

क्लाइमैक्स ने किया सरप्राइज

फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। कई फैंस ने लिखा कि इंटरवल के बाद फिल्म की रफ्तार तेज हो जाती है और आखिरी हिस्से में कहानी पूरी तरह पकड़ बना लेती है। एक यूजर ने कहा कि फिल्म का अंत ‘संतुष्टि’ का एहसास देता है और ऐसा लगता है कि अधूरी कहानी को बेहतरीन तरीके से पूरा किया गया है।

कहानी पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर फैंस के बीच मतभेद देखने को मिल रहे हैं। कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म की शुरुआत धीमी है और कहानी को जरूरत से ज्यादा खींचा गया है। वहीं दूसरे हाफ और ट्विस्ट की जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने इसे ‘वन टाइम वॉच’ बताया है। फैंस ने अपने थिएटर एक्सपीरियंस भी शेयर किए हैं। एक यूजर ने बताया कि फिल्म के दौरान पूरा हॉल भावनाओं से भर गया कहीं गुस्सा, तो कहीं हंसी और अंत में संतुष्टि का माहौल देखने को मिला। यह दर्शाता है कि फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल रही है।

बॉक्स ऑफिस पर भी दिखा असर

फिल्म की सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रिया का असर इसके कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 7.14 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि पेड प्रीव्यू से ही इसने लगभग 50 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ को फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। भले ही इसकी लंबाई और धीमी शुरुआत पर सवाल उठे हों, लेकिन दमदार क्लाइमैक्स और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस इसे खास बनाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com