-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Indian Captain Rohit Sharma Corona Negative Net Practice India Vs England T20 Odi Series
भारतीय फैंस के लिए खुशखबर! रोहित शर्मा ने दी कोरोना को मात, टी20 सीरीज में आएंगे नज़र
- Written By: काजल चोपड़े

File Photo
बर्मिंघम: भारतीय फैंस के लिए खुशखबर है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Corona Negative) ने कोरोना को मात दे दी है। रोहित शर्मा कोरोना जांच में नेगेटिव आने के बाद क्वारंटाइन से बाहर निकल गये हैं। वहीं, अब रोहित शर्मा 7 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ खेली वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में खेलते हुए नज़र आने वाले हैं। लीसेस्टरशर के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा ((Rohit Sharma) कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिस वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं।
Captain Rohit Sharma starts net practice after recovering from COVID-19 Read @ANI Story | https://t.co/husRGLDeFX#RohitSharma? #Cricket pic.twitter.com/pWLzcGIfGq — ANI Digital (@ani_digital) July 4, 2022
बीसीसीआई (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हां, रोहित के जांच की रिपोर्ट निगेटिव है। चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार अब वह क्वारंटाइन से बाहर है। वह आज नॉर्थम्पटनशर के खिलाफ टी20 अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि उन्हें शुरुआती टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले आराम और अभ्यास की जरूरत है।’
चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड-19 क्वारंटाइन से बाहर निकलने के बाद किसी भी खिलाड़ी को फेफड़ों की क्षमता की जांच करने के लिए अनिवार्य हृदय परीक्षण से गुजरना पड़ता है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट में रोहित को खिलाने के लिए बेताब थी लेकिन मैच शुरू होने से पहले वह तीन बार जांच में कोविड-19 पॉजिटिव मिले। ऐसे में टीम को जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मैदान में उतरना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
रोहित शर्मा ने कोरोना को मात देने के बाद नेट्स पर बल्लेबाजी भी की। भारतीय टीम बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है। इसी मैदान के नेट्स पर रोहित शर्मा ने अभ्यास किया। इस टेस्ट मैच के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 और वनडे सीरीज़ भी खेली जाने वाली है। तीन टी-20 7, 9 और 10 जुलाई को खेले जाएंगे। जबकि 12, 14 और 17 जुलाई को वनडे मैच खेले जाने हैं।
पहले टी20 मैच के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।
दूसरे-तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल और उमरान मलिक।
Indian captain rohit sharma corona negative net practice india vs england t20 odi series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना
Jul 14, 2026 | 07:35 PM‘कानून नहीं, प्रशासनिक लापरवाही से अटके मामले’; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार
Jul 14, 2026 | 07:27 PMबांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
Jul 14, 2026 | 07:26 PMराम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Jul 14, 2026 | 07:16 PMउज्जैन: जमीन सौदे के बाद खाते से निकले लाखों रुपये, पीड़ित किसान ने SP से की शिकायत; आरोपियों ने ऐसे दिया धोखा
Jul 14, 2026 | 07:14 PMमहिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया
Jul 14, 2026 | 07:10 PMमैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Jul 14, 2026 | 07:10 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














