-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Fishermen Satellite Phone Bsnl Deep Sea Safety Initiative In Maharashtra
महाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
BSNL Deep Sea Safety Initiative: महाराष्ट्र सरकार गहरे समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा के लिए बीएसएनएल के सहयोग से सैटेलाइट फोन सुविधा शुरू करेगी, जिससे आपात स्थिति में त्वरित संपर्क और बचाव संभव होगा।

मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना (सोर्स: AI)
BSNL Deep Sea Safety Initiative In Maharashtra: गहरे समुद्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे मछुआरों को जल्द ही सैटेलाइट फोन की सुविधा मिल सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने मछुआरों की सुरक्षा और निर्बाध संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बीएसएनएल के साथ समन्वय शुरू कर दिया है।
प्रस्तावित पहल के तहत गहरे समुद्र में भी तट से संपर्क बनाए रखना, मौसम और सुरक्षा संबंधी समय पर जानकारी प्राप्त करना व आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना संभव होगा। मत्स्य व्यवसाय व बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा कि यह पहल मछुआरों की सुरक्षा मजबूत करने के साथ समुद्री बचाव और संचार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएगी।
बैठक में लिया गया निर्णय
मंत्रालय में मंगलवार को मंत्री नितेश राणे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मत्स्य व्यवसाय आयुक्त प्रेरणा देशभरतार, बीएसएनएल के वरिष्ठ प्रबंधक सुहास मानकर और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बीएसएनएल ने ग्लोबल सैटेलाइट फोन सर्विस का प्रस्तुतीकरण देते हुए इसकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Amravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
Amravati News: सोयाबीन फसल बचाने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह, जल्दबाजी में न करें छिड़काव
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
राणे ने कहा कि गहरे समुद्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से मछुआरों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बीएसएनएल के सहयोग से सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराने की पहल से मछुआरों की सुरक्षा, बचाव कार्य और समुद्री संचार व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी।
तुरंत मांगी जा सकेगी सहायता
सैटेलाइट फोन के माध्यम से मोबाइल नेटवर्क से दूर समुद्र के दुर्गम क्षेत्रों में भी लगातार संपर्क बनाए रखा जा सकेगा। इससे खराब मौसम, तकनीकी खराबी, चिकित्सकीय आपातकाल या अन्य संकट की स्थिति में तुरंत सहायता मांगी जा सकेगी। साथ ही मछली पकड़ने वाली नौकाओं का तट से लगातार संपर्क बना रहने से बचाव एजेंसियों के लिए त्वरित कार्रवाई करना आसान होगा।
यह भी पढ़ेः- राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
‘मछुआरा सुरक्षा प्रथम’ नीति के तहत बढ़ावा
राज्य सरकार की ‘मछुआरा सुरक्षा प्रथम’ नीति के तहत आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। सैटेलाइट फोन सुविधा शुरू होने से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले मछुआरों को बड़ी राहत मिलेगी। इस पहल से समुद्री संचार व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, मछुआरों का आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा महाराष्ट्र मत्स्य व्यवसाय को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाएगा।
Fishermen satellite phone bsnl deep sea safety initiative in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना
Jul 14, 2026 | 07:35 PM‘कानून नहीं, प्रशासनिक लापरवाही से अटके मामले’; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार
Jul 14, 2026 | 07:27 PMबांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
Jul 14, 2026 | 07:26 PMराम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Jul 14, 2026 | 07:16 PMउज्जैन: जमीन सौदे के बाद खाते से निकले लाखों रुपये, पीड़ित किसान ने SP से की शिकायत; आरोपियों ने ऐसे दिया धोखा
Jul 14, 2026 | 07:14 PMमहिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया
Jul 14, 2026 | 07:10 PMमैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Jul 14, 2026 | 07:10 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM













