बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश

Bihar Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। तेज प्रताप यादव ने इसे साजिश बताते हुए कोर्ट जाने की बात कही है।
JJD candidate Veena Manvi's nomination cancelled in Bankipur; Tej Pratap Yadav furious, calls it a government conspiracy.
वीणा मानवी (फोटो सोर्स- IANS)
Published on
Updated on

Veena Manvi Nomination Rejected: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है। बांकीपुर विधानसभा सीट जन शक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। अपने प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने की सूचना मिलने पर तेज प्रताप यादव भड़क गए। समाहरणालय में घंटों बैठने के बाद तेज प्रताप बाहर निकल आए और बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार JJD की प्रत्याशी के साथ साजिश कर रही है। इस मामले में वह अदालत जाएंगे।

बता दें, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को एक दिन पहले सोमवार को ही नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पटना कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस की कार्रवाई से परिसर में हड़कंप मच गया।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। इस पर जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का कहना है, यह सरकार की साजिश है।

JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने नामांकन के बाद गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए कहा था कि हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है।

कोर्ट का करेंगे रुख

तेजप्रताप यादव ने कल ही बिहार सरकार का घेराव करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। हमारे उम्मीदवार को जानबूझकर फंसाया गया है। हमारी उम्मीदवार बहुत अच्छी हैं, उनकी लोकप्रियता भी है। षड्यंत्र करने वाले ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेंगे। बिहार सरकार का घेराव करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

तेजप्रताप यादव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि आज के दिन ही क्यों कार्रवाई की गई? बांकीपुर की जनता देख रही है कि महिला के साथ अपमान किया जा रहा है। जब किसी महिला के साथ अपमान होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है। बिहार आकर मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com