-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Harshvardhan Sapkal On Ram Mandir Donation Row Farm Loan Waiver Maharashtra
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Ram Mandir Donation Row: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राम मंदिर दानराशि विवाद, किसानों की कर्जमाफी, दोबारा बुवाई संकट और पेपर लीक को लेकर राज्य सरकार व भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (फोटो नवभारत)
Harshvardhan Sapkal On Ram Mandir Donation Row: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राम मंदिर की दानराशि को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वास्तव में नैतिक साहस है तो राम मंदिर की दानराशि में कथित अनियमितताओं से जुड़े लोगों को तत्काल संघ से निष्कासित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है और अब केवल नाराजगी जताने से काम नहीं चलेगा।
सपकाल ने राज्य सरकार को घेरा
छत्रपति संभाजीनगर में काँग्रेस पार्टी की आयोजित मराठवाड़ा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपकाल ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली, किसानों की समस्याओं, पेपर लीक, कर्जमाफी और राजनीतिक घटनाक्रम सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा, बैठक की अध्यक्षता स्वयं सपकाल ने की।
सम्बंधित ख़बरें
ताहिर हुसैन दोषी करार: BJP का केजरीवाल-कांग्रेस पर हमला, अंकित शर्मा हत्याकांड पर गरमाई राजनीति
Amravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
इस दौरान सांसद डॉ. कल्याण काले, सांसद डॉ. शिवाजीराव कालगे, सांसद रविंद्र चव्हाण, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता गणेश पाटील, जिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण पाटील डोणगांवकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अक्रम सैयद अब्बास, प्रदेश प्रवक्ता हनमंत पवार, सुरेंद्र घोडसकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राम मंदिर को राजनीति का माध्यम बनाने का आरोप
सपकाल ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा और विश्वास के साथ दी गई दानराशि में कथित अनियमितताएं सामने आने के बाद अब संबंधित ट्रस्ट और उसके पदाधिकारी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
उनके अनुसार मंदिर के आर्थिक लेन-देन की जिम्मेदारी ट्रस्ट और कोषाध्यक्ष की होती है, इसलिए इस मामले में जवाबदेही तय होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि संघ वास्तव में श्रीराम के आदर्शों का सम्मान करता है तो केवल बयान देने के बजाय कार्रवाई कर दोषियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
राष्ट्रवादी कांग्रेस को लेकर अटकलों पर दिया जवाब
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए सपकाल ने कहा कि सांसद सुप्रिया सुले पहले ही इन अटकलों का खंडन कर चुकी हैं और उनके बयान पर विश्वास किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है और सत्ता संतुलन को लेकर असंतोष बना हुआ है।
पेपर लीक पर कांग्रेस का संघर्ष जारी
सपकाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार नीट, टीईटी और महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी देशभर में विद्यार्थियों के समर्थन में अभियान शुरू किया है। कांग्रेस युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पीछे हटने वाली नहीं है।
दोबारा बुवाई और सूखे पर सरकार को घेरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में दोबारा बुवाई का संकट गहरा गया है, लेकिन सरकार ने सूखे जैसी स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस तैयारी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पहले दावा किया था कि सरकार संभावित संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन जमीन पर हालात इसके विपरीत हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीने के पानी और सिंचाई दोनों का संकट बढ़ता जा रहा है। किसानों को राहत देने के बजाय सरकार केवल दावे कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार बाजार में फर्जी बीज किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उसी प्रकार यह सरकार भी केवल दिखावटी काम कर रही है।
यह भी पढ़ेः- अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
कर्जमाफी टालने का लगाया आरोप
हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर किसानों की कर्जमाफी में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की सूची तैयार करने के नाम पर अनावश्यक प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं और प्रशासनिक स्तर पर भी विलंब कराया जा रहा है।
इससे स्पष्ट है कि सरकार किसानों को समय पर राहत देने के बजाय कर्जमाफी को टालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी तथा सरकार की कथित विफलताओं को लगातार जनता के सामने लाती रहेगी।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Harshvardhan sapkal on ram mandir donation row farm loan waiver maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Jul 14, 2026 | 07:16 PMउज्जैन: जमीन सौदे के बाद खाते से निकले लाखों रुपये, पीड़ित किसान ने SP से की शिकायत; आरोपियों ने ऐसे दिया धोखा
Jul 14, 2026 | 07:14 PMमहिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया
Jul 14, 2026 | 07:10 PMमैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Jul 14, 2026 | 07:10 PMताहिर हुसैन दोषी करार: BJP का केजरीवाल-कांग्रेस पर हमला, अंकित शर्मा हत्याकांड पर गरमाई राजनीति
Jul 14, 2026 | 07:05 PMEXCLUSIVE: पुलिस चेकिंग से 100 मीटर दूर सड़क किनारे जुआ, चौकी में बैठे पुलिसकर्मी फोन चलाने में व्यस्थ; VIDEO
Jul 14, 2026 | 06:59 PMAmravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
Jul 14, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM












