-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- India Women Tour Bangladesh 2025 Series Postponed
टीम इंडिया की दिसंबर 2025 सीरीज में बड़ा उलटफेर, अब आमने-सामने नहीं होंगी ये दोनों टीमें
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs BAN: बांग्लादेश के बिगड़ते राजनीतिक हालात और भारत से खराब होते रिश्तों के चलते पहले मेंस सीरीज स्थगित हुई, अब महिला टीमों की आगामी सीरीज पर भी संकट गहरा गया है और शेड्यूल बदलना लगभग तय है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND W vs BAN W: वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट बांग्लादेश दौरा होना था। इस दौरे के दौरान टीम इंडिया को बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी। लेकिन अब यह पूरा दौरा अधर में दिखाई दे रहा है। मौजूदा हालात देखते हुए बीसीसीआई इस सीरीज को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं दिख रही है, जिससे मेंस टीम के बाद विमेंस टीम का शेड्यूल भी प्रभावित हो रहा है।
बांग्लादेश में बिगड़े हालात, सीरीज पर खतरा
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को एक औपचारिक लेटर भेजकर वाइट बॉल सीरीज को स्थगित करने का प्रस्ताव दिया है। लेटर में बोर्ड ने कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन ईएसपीएनक्रिकइंफो की मानें तो बांग्लादेश में लंबे समय से जारी राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा इस फैसले की एक बड़ी वजह हो सकती है।
इसके अलावा दोनों देशों के बीच हाल ही में संबंध भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में शरण लेने के बाद वहां की मौजूदा सरकार भारत के प्रति नाराज बताई जा रही है। राजनीतिक और कूटनीतिक परिस्थितियाँ भी इस दौरे के फैसले को प्रभावित कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
हाल ही में भारत आई थी बांग्लादेश की टीम
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका ने मिलकर किया था। बांग्लादेश की टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा जरूर लिया, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। टीम ने 7 में से सिर्फ एक मैच जीता, जबकि पांच मुकाबलों में हार मिली। प्रदर्शन और रैंकिंग दोनों ही मामलों में वे टूर्नामेंट में पिछड़ गईं।
वर्ल्ड कप के बाद बीसीबी को उम्मीद थी कि भारत इस वर्ष के अंत में निर्धारित दौरा जरूर करेगा। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई इसके पक्ष में नहीं दिख रही है। अब बीसीबी की निगाहें सितंबर 2026 पर टिकी हैं, जब भारतीय महिला टीम के संभावित बांग्लादेश दौरे की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।
ये भी पढ़ें: कब, कैसे और कहां पर देख सकते हैं एशेज सीरीज? 14 साल का सूखा खत्म कर पाएगी इंग्लिश टीम!
राजनीतिक परिस्थितियाँ सुधरने तक दौरा मुश्किल
विशेषज्ञों का मानना है कि बांग्लादेश में हालात सामान्य होने तक टीम इंडिया का दौरा तय करना मुश्किल है। सुरक्षा कारणों से बीसीसीआई पहले भी कई विदेश दौरों को स्थगित कर चुका है, और महिला टीम के दौरे पर भी जोखिम उठाने के मूड में नहीं है।
India women tour bangladesh 2025 series postponed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMउज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
Jul 09, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














