-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Ghodbunder Road Widening Uncertainty Pwd
ठाणे-घोडबंदर सड़क चौड़ीकरण पर अनिश्चितता, जिम्मेदारी फिर पीडब्ल्यूडी को सौंपने का निर्णय
- Written By: आंचल लोखंडे
Thane Ghodbunder Road Widening: ठाणे-घोडबंदर सड़क चौड़ीकरण परियोजना पर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि मीरा-भाईंदर मनपा ने वित्तीय बोझ के चलते परियोजना फिर से पीडब्ल्यूडी को सौंपने का निर्णय लिया है।

PWD Maharashtra (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayander Municipal Corporation: मीरा-भाईंदर और ठाणे को जोड़ने वाली ठाणे–घोडबंदर सड़क के बहुप्रतीक्षित चौड़ीकरण प्रकल्प पर अनिश्चितता गहरा गई है। बढ़ते यातायात दबाव और वित्तीय चुनौतियों के बीच मीरा-भाईंदर महानगरपालिका ने सड़क को पुनः राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपने का निर्णय लिया है। मनपा की हाल ही में हुई महासभा में यह प्रस्ताव पारित किया गया। इससे परियोजना की समयसीमा पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
करीब छह किलोमीटर लंबे फाउंटेन होटल से गायमुख तक के हिस्से में प्रतिदिन भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क संकरी, घुमावदार और चढ़ाई वाली होने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी रहती है। मीरा-भाईंदर, वसई-विरार और ठाणे के बीच रोजाना आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन की हानि के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
चौड़ीकरण की योजना और वित्तीय चुनौती
राज्य सरकार ने इस मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर से बढ़ाकर 60 मीटर करने की योजना को मंजूरी दी थी। जुलाई 2025 में यह सड़क सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग से मनपा को हस्तांतरित की गई थी। योजना के अनुसार चौड़ीकरण का कार्य मनपा को करना था और भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी भी उसी के पास थी। हालांकि, बीते सात महीनों में सड़क के आधे हिस्से की मरम्मत पर ही लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
ठाणे में शहीद स्मारक पर बेघरों का डेरा, स्टेशन के बाहर बढ़ी अव्यवस्था, कार्रवाई की मांग
अनुमान है कि चौड़ीकरण के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण पर करीब 150 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी। इसके अतिरिक्त, वास्तविक निर्माण कार्य शुरू होने तक अगले दो से तीन वर्षों में रखरखाव पर लगभग 50 करोड़ रुपये और खर्च होने की संभावना है। इन परिस्थितियों में मनपा ने आर्थिक बोझ वहन करने में असमर्थता जताई है।
सड़क के पुनर्वर्गीकरण की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी
मनपा महासभा के निर्णय के बाद अब प्रशासन सड़क के पुनर्वर्गीकरण की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क औपचारिक रूप से फिर से लोक निर्माण विभाग के अधीन आ जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही और वित्तीय प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार को निर्णय लेना होगा।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र बजट सत्र से पहले आक्रामक हुआ विपक्ष, मुख्यमंत्री की चाय बैठक का बहिष्कार
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह मार्ग मीरा-भाईंदर, वसई-विरार और ठाणे के बीच जीवनरेखा की तरह है। लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए चौड़ीकरण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। फिलहाल सबकी निगाहें राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं, ताकि वर्षों से लंबित इस परियोजना को गति मिल सके और यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।
Thane ghodbunder road widening uncertainty pwd
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
Jul 15, 2026 | 06:33 AMटीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 6 विकेट से रौंदा, शुभमन गिल बोले-320 रन का टारगेट भी होता तो ठोक देते
Jul 15, 2026 | 06:30 AMIMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
Jul 15, 2026 | 06:27 AMBirthday Horoscope 15 July: यात्रा, लाभ और सफलता के बनेंगे योग, लेकिन साल की शुरुआत में बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 06:15 AMभारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
Jul 15, 2026 | 06:09 AMमहाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














