-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ashes 2024 Australia England Full Squads Announced
Ashes Series: कब, कैसे और कहां पर देख सकते हैं एशेज सीरीज? 14 साल का सूखा खत्म कर पाएगी इंग्लिश टीम!
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में 21 नवंबर से शुरू हो रही एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में होगा। शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया कमजोर दिख रही है, लेकिन इसके बावजूद दोनों टीमों के बीच अच्छे मैच होंगे।

इंग्लैंड टीम के कप्तान और कोच (फोटो- सोशल मीडिया)
Ashes Series 2025-26: एशेज सीरीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड की टीमें 21 नवंबर से आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट फैंस इस हाई-वोल्टेज सीरीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और सबके मन में यही सवाल है कि यह सीरीज कब, कहां और कैसे देखी जा सकेगी। इंग्लैंड पिछले 14 साल से ऑस्ट्रेलिया में एशेज नहीं जीत पाया है। ऐसे में कप्तान बेन स्टोक्स इस हार के लंबे सिलसिले को तोड़ने के मिशन पर होंगे।
कहां देखें एशेज सीरीज?
फैंस इस ब्लॉकबस्टर सीरीज को स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 पर लाइव देख सकेंगे। वहीं, डिजिटल व्यूअर्स के लिए जिओहॉटस्टार पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। पर्थ में खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। ब्रॉडकास्टिंग की बेहतरीन क्वालिटी और एक्सपर्ट पैनल की कमेंट्री के साथ दर्शकों को एशेज का हर रोमांचक पल घर बैठे देखने को मिलेगा।
ऑस्ट्रेलिया की टीम कमजोर, इंग्लैंड को मौका?
ऑस्ट्रेलिया इस बार चोटों से परेशान है और पहले टेस्ट में कुछ बड़े खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे। नियमित कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्टीव स्मिथ पहले मैच में टीम की कमान संभालते दिखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
इसके अलावा जोश हेजलवुड और शॉन एबॉट भी चोटों की वजह से पर्थ टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। इन खिलाड़ियों के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी कमजोर हो गई है, जिसका फायदा उठाने के लिए इंग्लिश टीम पूरी तरह तैयार है।
इंग्लैंड की नजर एशेज में बदलाव पर
14 सालों से ऑस्ट्रेलिया में एशेज ट्रॉफी न जीत पाने का दाग इंग्लैंड की टीम के लिए बड़ी चुनौती है। बेन स्टोक्स की आक्रामक कप्तानी और इंग्लैंड का ‘बाज़बॉल’ एप्रोच इस बार कंगारूओं को कड़ी चुनौती दे सकता है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही अच्छे फॉर्म में हैं और बदला लेने के लिए उतावले दिख रहे हैं। इस बार की एशेज सीरीज रोमांच, टक्कर और इतिहास बदलने की उम्मीदों से भरी होगी। भारत में फैंस इसे आसानी से टीवी और मोबाइल पर देख पाएंगे और हर सेशन का रोमांच महसूस कर सकेंगे।
| तारीख | मैच | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| शुक्रवार, 21 नवम्बर 2025 | पहला टेस्ट | पर्थ स्टेडियम, पर्थ | सुबह 8:00 बजे |
| गुरुवार, 4 दिसम्बर 2025 | दूसरा टेस्ट | द गाबा, ब्रिस्बेन | सुबह 9:30 बजे |
| बुधवार, 17 दिसम्बर 2025 | तीसरा टेस्ट | एडिलेड ओवल, एडिलेड | सुबह 5:30 बजे |
| शुक्रवार, 26 दिसम्बर 2025 | चौथा टेस्ट | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न | सुबह 5:30 बजे |
| रविवार, 4 जनवरी 2026 | पाँचवाँ टेस्ट | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | सुबह 5:30 बजे |
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड (पहले टेस्ट के लिए)
स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डोगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, बीयू वेबस्टर।
ये भी पढ़ें: ICC ने बाबर आजम को सुनाई कड़ी सजा, बीच मैदान पर दिखाया था गुस्सा, अब भुगतना होना परिणाम
इंग्लैंड का स्क्वाड
बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोस टांग, मार्क वुड।
Ashes 2024 australia england full squads announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
Jul 09, 2026 | 10:47 PMMP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














