लंच से पहले टी ब्रेक...गुवाहाटी में बदल जाएगा टेस्ट क्रिकेट का सालों पुराना नियम, जानिए क्या है वजह

IND vs SA, 2nd Test in Guwahati: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में पहले टी ब्रेक होगा और बाद में लंच ब्रेक किया जाएगा। जानें ऐसा क्यों किया गया...
लंच से पहले टी ब्रेक...गुवाहाटी में बदल जाएगा टेस्ट क्रिकेट का सालों पुराना नियम, जानिए क्या है वजह
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

India vs South Africa, Guwahati Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जा चुका है। वहीं इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान एक अलग शेड्यूल देखने को मिलेगा। इस टेस्ट मैच में लंच से पहले टी ब्रेक लिया जाएगा।

ऐसा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कि लंच से पहले टी ब्रेक होगा। आम तौर पर टेस्ट मैच में पहले लंच और फिर टी ब्रेक होता है। लेकिन गुवाहाटी मुकाबले के दौरान ये बदल जाएगा। इसके साथ ही मुकाबले का आगाज भी जल्दी कर दिया जाएगा। गुवाहाटी में मौसम को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। भारत में अमूमन टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होता है। लेकिन इस मुकाबले का आगाज 9 बजे से होगा।

पहले टी और फिर होगा लंच ब्रेक

वहीं मुकाबला शुरू होने के दो घंटे बाद 11:30 बजे लंच और दोपहर 2:00 बजे को टी ब्रेक होता है। हालांकि इस मुकाबले की शुरुआत 9 बजे से होगी। वहीं दो घंटे के बाद टी ब्रेक लिया जाएगा। 11 बजे से लेकर 11:20 तक टी ब्रेक होगा। उसके बाद दो घंटे तक खेल चलेगा। 1:20 से 2 बजे तक लंच होगा। अंतिम सेंशन 2 बजे से लेकर 4 बजे तक खेला जाएगा। 4 बजे ही दिन के खेल का अंत हो जाएगा।

नए शेड्यूल के तहत के तहत गुवाहटी टेस्ट मैच का कार्यक्रम

  • टॉस- सुबह 8:30 AM
  • पहला सेशन- सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा और 11:00 बजे तक
  • टी-ब्रेक- सुबह 11 से 11: 20 AM, 20 मिनट का होगा टी-ब्रेक
  • दूसरा सेशन- 11:20 बजे से शुरू होकर 1:20 बजे तक
  • लंच ब्रेक- 1:20 बजे से 2:00 PM तक
  • आखिरी सेशन 2:00 बजे शुरू होगा और 4:00 बजे तक होगा

गुवाहटी टेस्ट मैच की टाइमिंग में क्यों हुआ बदलाव

दरअसल, गुवाहाटी जैसे पूर्वोत्तर शहरों में सूर्योदय जल्दी होता है और सूर्यास्त भी जल्दी हो जाता है। शाम के समय प्राकृतिक रोशनी जल्दी कम होने के कारण, बीसीसीआई ने टेस्ट मैच की टी टाइमिंग और शेड्यूल में बदलाव किया। इसका उद्देश्य यह है कि एक दिन में निर्धारित 90 ओवर का अधिकतम खेल संभव हो सके। इसी वजह से बीसीसीआई ने सेशन के समय को समायोजित करने का निर्णय लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com