Womens Asia Cup Rising Stars 2026 Final India A Vs Bangladesh A Live Details
INDW A vs BANW A Final: खिताबी जंग में भारत के सामने बांग्लादेश, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी
INDW A vs BANW A: महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल 22 फरवरी को बैंकॉक में भारत ए बनाम बांग्लादेश ए के बीच होगा. यहां जानें प्लेइंग XI, पिच, मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स।
INDW A vs BANW A Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 Final: महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी भिडंत बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगी। भारत ए ने पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि बांग्लादेश ए ने पाकिस्तान को 54 रन से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। दोनों टीमें शानदार लय में हैं और फाइनल में रोमांचक टक्कर की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस टीम का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो भारत ए और बांग्लादेश ए पहली बार आमने-सामने होंगी। हालांकि ए स्तर पर टी20 प्रारूप में भारतीय टीम का प्रदर्शन मजबूत रहा है। बांग्लादेश ए इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और उसने ग्रुप स्टेज के तीनों मैचों के साथ सेमीफाइनल भी जीता है। दूसरी ओर भारत ए को पहले ग्रुप मैच में हार मिली थी, लेकिन उसके बाद लगातार तीन जीत दर्ज कर टीम ने दमदार वापसी की। नॉकआउट मुकाबलों में बांग्लादेश ए अभी तक भारत ए को बड़े टूर्नामेंट में नहीं हरा सकी है।
The 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 is calling 🇮🇳🔥Just a win away from the title, the Girls in Blue eye back-to-back glory 🆚 Bangladesh A 💥
बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड की पिच संतुलित मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिलती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाज प्रभावी साबित हो सकते हैं। इस मैदान पर टी20 में 115 से 120 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।
मौसम अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बैंकॉक में मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान लगभग 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और नमी का स्तर करीब 78 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। बारिश की संभावना बहुत कम बताई गई है, जिससे पूरे मुकाबले के निर्बाध होने की उम्मीद है।
लाइव प्रसारण
यह फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। दर्शक इसका लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सोनी LIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।