-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Maoist Devji Tirupati One Crore Prize Arrest Details
कौन है देवजी उर्फ तिरुपति…क्यों इस पर एक करोड़ रुपए का था इनाम? तेलंगाना में अब रहेगी शांति!
- Written By: रंजन कुमार
Top Maoist Leader Devji News : टॉप माओवादी कमांडर थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने आज तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। उस पर 1 करोड़ का इनाम घोषित था।

नक्सल कमांडर देवजी।
Top Maoist Leader Devji Surrender : वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की मुहिम को तेलंगाना में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के वरिष्ठ कमांडर और रणनीतिकार थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। देवजी पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
62 साल के देवजी मूल रूप से तेलंगाना के जगतियाल जिले के रहने वाले हैं। सुरक्षा एजेंसियां उन्हें संगठन का प्रमुख रणनीतिकार मानती थीं। वे केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे। मई 2025 में सीपीआई (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू की मौत के बाद देवजी ने संगठन में नेतृत्व की भूमिका संभाली थी।
कॉलेज से जंगल तक का सफर
देवजी की कहानी 1982 में जगतियाल जिले के कोरुटला से शुरू होती है, जब इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान वे रैडिकल स्टूडेंट यूनियन (RSU) से जुड़े। एक साल बाद 1983 में वे सीपीआई-एमएल (पीपुल्स वार ग्रुप) में शामिल होकर भूमिगत हो गए। धीरे-धीरे वे संगठन की सीढ़ियां चढ़ते गए। 2001 में केंद्रीय समिति के सदस्य बने और 2016 में उन्हें केंद्रीय सैन्य आयोग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) के गठन में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे छत्तीसगढ़ के माड़ क्षेत्र से अपनी गतिविधियां संचालित करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
POCSO केस का बदला! जमानत पर बाहर आते ही पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, तेलंगाना में सनसनी
केंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
गढ़चिरोली नक्सल अपडेट: एंटी-नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को कामयाबी, सीमाई जंगलों में हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
संगठन में दरार और आत्मसमर्पण
देवजी का यह कदम ऐसे समय आया है जब संगठन के भीतर गहरे मतभेद चल रहे थे। सशस्त्र संघर्ष जारी रखने और अस्थायी युद्धविराम के मुद्दे पर नेताओं में फूट पड़ चुकी थी। अक्टूबर 2025 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में वरिष्ठ नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू ने 60 अन्य कैडरों के साथ आत्मसमर्पण करते हुए सशस्त्र संघर्ष को अस्थायी रूप से छोड़ने की बात कही थी। उस वक्त देवजी संघर्ष जारी रखने के पक्ष में थे। लेकिन सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के आगे अंततः उन्हें झुकना पड़ा।
यह भी पढ़ें : सरेंडर करो, 1.10 करोड़ रुपए पाओ… सरकार का बंपर ऑफर, नक्सलियों को और भी मिलेंगे इनाम
‘केजीएच-2’ अभियान का असर
17 फरवरी से छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों ने ‘केजीएच-2’ नाम से व्यापक अभियान शुरू किया था। देवजी समेत कई शीर्ष केंद्रीय समिति सदस्य सुरक्षा बलों की प्राथमिक तलाश सूची में थे। इस अभियान के दबाव ने देवजी के आत्मसमर्पण में अहम भूमिका निभाई। केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में नतीजे भी सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार पिछले दो वर्षों में 588 माओवादी नेता और कैडर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। देवजी जैसे वरिष्ठ और केंद्रीय समिति के सदस्य रहे नेता का आत्मसमर्पण संगठन की रीढ़ पर सीधा प्रहार है और इसे माओवादी आंदोलन के तेजी से कमजोर पड़ने का संकेत माना जा रहा है।
Maoist devji tirupati one crore prize arrest details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMअकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
Jul 11, 2026 | 06:58 PMमहाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
Jul 11, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














