-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Sa 2nd Test Sunil Gavaskar Says Cheteshwar Pujara And Ajinkya Rahane Repaid Faith
पुजारा-रहाणे को लेकर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले-कभी कभी हम सीनियर खिलाड़ियों के प्रति…
- Written By: सुभाष यादव

File Photo
जोहानिसबर्ग: महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) को लगता है कि चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) उस भरोसे पर खरे उतरे जो उन पर दिखाया गया था और साथ ही उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं से उत्साहित हो जाना आसान होता है लेकिन टीम को अपने सीनियर खिलाड़ियों पर तब तक भरोसा दिखाना जारी रखना चाहिए जब तक वे ‘खराब तरीके से आउट नहीं होने लगे’।
लगातार खराब प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं से घिरे पुजारा और रहाणे ने बल्ले से अच्छा खेल दिखाया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में अर्धशतक बनाये। गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘वे अनुभवी हैं और उन्होंने टीम के लिये बीते समय में जो कुछ किया है, उससे टीम ने उनका समर्थन किया। उन्हें खुद पर भरोसा था कि वे अच्छा करेंगे और उन्होंने ऐसा किया भी। ”
उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभार हम अपने सीनियर खिलाड़ियों के प्रति थोड़ा सख्त हो सकते हैं क्योंकि आपके पास रोमांचक युवा खिलाड़ी इंतजार कर रहे होते हैं और हम सभी उन्हें थोड़ा खेलते हुए देखना चाहते हैं। ”गावस्कर ने कहा, ‘‘लेकिन जब तक ये सीनियर खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं और बुरी तरह से आउट नहीं हो रहे, तो मुझे लगता है कि हमें उन पर भरोसा दिखाना चाहिए। ”नियमित कप्तान विराट कोहली टॉस से तुरंत पहले पीठ में दर्द के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाये थे।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Bengaluru FIFA Craze: बेंगलुरु में फीफा वर्ल्ड कप के लिए रातभर खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, मिली इजाजत
ENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार
उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब भारत ने एक टेस्ट मैच गंवाया जिसमें विराट कोहली नहीं खेले थे। उन्होंने (टीम ने) सिडनी में एक मैच ड्रा खेला था, वर्ना वे हमेशा जीते ही थे। ” रहाणे और पुजारा की पारियों के बावजूद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को रोक नहीं सकी, विशेषकर कप्तान डीन एल्गर को जिन्होंने महत्वपूर्ण साझेदारी से मेजबानों को श्रृंखला में 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
गावस्कर कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के मैदान पर खिलाड़ियों को सजाने के तरीके से प्रभावित नहीं थे। साथ ही उन्होंने भारतीय क्षेत्ररक्षण की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि डीन एल्गर को पारी की शुरूआत में वो एक एक रन देना उनके लिये चीजें आसान कर रहा था।”गावस्कर ने कहा, ‘‘भारतीय क्षेत्ररक्षण थोड़ा अच्छा हो सकता था। लेकिन मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीता। मुझे नहीं लगता कि भारतीयों ने इसे गंवाया बल्कि दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच जीता। ”(एजेंसी)
Ind vs sa 2nd test sunil gavaskar says cheteshwar pujara and ajinkya rahane repaid faith
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














