- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc T20 2026 India Vs West Indies Semi Final Qualifier Sanju Samson 97 Ru
संजू सैमसन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, विंडीज के खिलाफ जीत के बाद पिच पर मनाया जश्न, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही
- Written By: संजय बिष्ट
Sanju Samson Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanju Samson breaks Virat Kohli Record: भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 196 रनों का पीछा 19.2 ओवर में पूरा कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला किसी वर्चुअल क्वार्टर फाइनल से कम नहीं था। जीत ही आगे का रास्ता तय करने वाली थी।
इस अहम मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अंत तक नाबाद रहकर टीम को यादगार जीत दिलाई। उन्होंने 50 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।
विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा
संजू सैमसन की इस पारी के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी मैच जिताऊ पारी का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम से बदल गया। कोहली ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में नाबाद 82 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। अब सैमसन ने 97 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से मिली हार का बदला भी बराबर कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
AI का नया धमाका, मोदी से लेकर विराट-धोनी तक के बदले हेयरस्टाइल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 12 लुक्स ट्रेंड
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
IPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास, संजू सैमसन ने खेली 97 रन की यादगार पारी
संजू सैमसन का ये वीडियो हुआ वायरल
टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले संजू सैमसन की फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे और उन्हें शुरुआती मैचों में सीमित मौके ही मिले थे। इस मुकाबले में उन पर अतिरिक्त दबाव था, लेकिन उन्होंने इसे यादगार बना दिया। जीत दिलाने वाला चौका लगाने के बाद सैमसन मैदान पर बैठकर भगवान का शुक्रिया अदा करते नजर आए, जो उनके लिए भावुक पल था।
ಸಾಷ್ಟಾಂಗ ನಮಸ್ಕಾರ Sanju Samson!🫡🔥#T20WorldCup | #SUPER 8 | #INDvsWI | #SanjuSamson pic.twitter.com/ePMYw9FSb0 — Star Sports Kannada (@StarSportsKan) March 1, 2026
टीम इंडिया ने रचा इतिहास
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 195 रन का लक्ष्य हासिल कर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के इतिहास में इतना बड़ा लक्ष्य कभी सफलतापूर्वक चेज नहीं किया था। दबाव भरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार संयम और आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को हासिल किया। शुरुआत से ही टीम ने सकारात्मक रवैया अपनाया और बीच के ओवरों में रन गति बनाए रखी। आखिर तक संघर्ष करते हुए भारत ने मैच अपने नाम किया और यह जीत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे यादगार सफल रन चेज में शामिल हो गई।
Icc t20 2026 india vs west indies semi final qualifier sanju samson 97 ru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
May 30, 2026 | 01:00 PM3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
May 30, 2026 | 12:53 PMट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
May 30, 2026 | 12:47 PMत्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
May 30, 2026 | 12:45 PMMyanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
May 30, 2026 | 12:43 PMनागपुर यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, सेमीकंडक्टर सेक्टर में करियर का मौका, RTMNU ने शुरू किया नया कोर्स
May 30, 2026 | 12:43 PM7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
May 30, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














