

Sanju Samson 97* Runs Against West Indies: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के नायक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 195 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 19.4 ओवर में हासिल कर लिया और 199 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
संजू सैमसन पिछले कुछ समय से लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे थे, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा और उन्हें कुछ मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर भी बैठना पड़ा। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए करो या मरो मुकाबले में सैमसन ने शानदार वापसी करते हुए अपनी असली क्षमता दुनिया को दिखा दी। उन्होंने साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें टीम इंडिया का खास बल्लेबाज माना जाता है।
इस अहम मुकाबले में सैमसन शुरुआत से अंत तक क्रीज पर टिके रहे और जिम्मेदारी के साथ पारी को संभाला। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 50 गेंदों में 194 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने बड़ा लक्ष्य हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 195 रन का लक्ष्य हासिल कर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के इतिहास में इतना बड़ा लक्ष्य कभी सफलतापूर्वक चेज नहीं किया था। दबाव भरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार संयम और आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को हासिल किया। शुरुआत से ही टीम ने सकारात्मक रवैया अपनाया और बीच के ओवरों में रन गति बनाए रखी। आखिर तक संघर्ष करते हुए भारत ने मैच अपने नाम किया और यह जीत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे यादगार सफल रन चेज में शामिल हो गई।
इस अहम मुकाबले में संजू सैमसन के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 50 रन आंकड़ा नहीं छू सका। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। हालांकि तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन की पारी खेलकर संजू सैमसन का अच्छा साथ निभाया। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18, हार्दिक पांड्या ने 17, ईशान किशन ने 10 और अभिषेक शर्मा ने 10 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और समर जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा अकील हुसैन ने 1 विकेट अपने नाम किया।